Virgo Tarot Card Horoscope 01 October 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: अचानक से जीवन में कुछ ऐसे बदलाव आ सकते हैं, जो जीवन के दिशा ही बदल देंगे.पुराने लोगों और स्थितियों से दूरी महसूस कर सकते है. हालांकि पुरानी चीजों से दूरी मन को विचलित कर सकती है. फिर भी नए बदलाव जीवन में उत्साह और उमंग को लेकर आएंगे. इस बात का विश्वास बना हुआ है.जीवन में हो रहे बदलावों को लेकर सकारात्मक सोच बनाए रखें. इस समय ईश्वर पर आपकी आस्था और विश्वास में पहले से अधिक मजबूती अनुभव करेंगे. अपनी गलत बातों को सुधारने का प्रयास कर सकते हैं.
व्यावसायिक/ Professional
कार्य मैं आए बदलावों को स्वीकार कार्यस्थल को व्यवस्थित करने का प्रयास करें.वास्तु के अनुरूप कुछ छोटे-छोटे बदलाव कार्यस्थल की सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए किए जा सकते हैं. इस समय पुराने दस्तावेजों को संभाल कर रखने की आवश्यकता महसूस हो सकती है.किसी कार्य की असफलता पुनः विश्लेषण करने की आवश्यकता पर जोर देगी. कार्यस्थल पर आने जाने वाले लोगों को लेकर सजग रहे.किसी नए और अपरिचित चेहरे की गतिविधियों को नजर अंदाज न करें.
स्वास्थ्य/Health
कार्य की अधिकता के चलते स्वास्थ्य के साथ लापरवाही ना करें. नियमित दिनचर्या और समय पर भोजन अवश्य करने का प्रयास करें.
आर्थिक स्थिति/Finance
आर्थिक मामलों में उचित सलाह ले. व्यवसाय में किसी खर्च के लगातार बढ़ने पर सीमित करने की कोशिश करें.
रिश्ते/Relationship
पारिवारिक संबंधों में सुधार लाएं.ससुराल पक्ष के साथ बने तनाव को कम करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं