Pisces Tarot Card Horoscope 01 October 2026 Meen Tarot Card Rashifal: जीवन में आगे बढ़ाने के लिए समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें. उनसे भागने की कोशिश कभी भी कार्यों में सफलता नहीं दिला पाएगी. अपने विश्वास को मजबूत बनाएं. किसी कार्य को लेकर हो रही परेशानी को किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सहायता से सुलझाने का प्रयास करें. अपने रिश्तों को समय दें. किसी स्थिति को नजरअंदाज करना उस स्थिति को गंभीर कर सकता है. समय रहते गलतफहमी दूर होने से रिश्तो में पुनः मधुरता आ सकती है. अपने जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति को दखल न देने दे. बिना मांगे किसी को कोई सलाह ना दे. अपनी छवि को बेहतर बनाने का प्रयास करें.
व्यवसायिक/ Professional
अपने कार्यों को बेहतर बनाने का प्रयास करें. मेहनत से ना घबराए. अधिकारियों की चापलूसी करने की आदत ना रखें. जरूरत पड़ने पर स्पष्ट बातचीत करने का साहस बनाए रखें. व्यवसाय में आ रही समस्याओं को साझेदार की मदद से सुलझा सकते हैं. सामने वाले को किसी भी स्थिति में अपनी कमजोरी ना पता लगने दें. भावुकता में आकर गलत निर्णय न लें. अति भावुकता दूसरों को अपनी कमजोरी का कारण बता सकती है. इससे बचकर रहें. कार्यस्थल पर व्यवहार में व्यावहारिकता लाएं.जरूर से ज्यादा किसी के साथ बातचीत ना करें .
स्वास्थ्य/Health
खानपान को नियमित करें. हरी सब्जियों और ताजे फलों का सेवन अधिक करें.
आर्थिक स्थिति/Finance
आर्थिक मामलों के निर्णय सोच समझकर लें. किसी योजना में धन निवेश करते समय उसके बारे में पूरी जानकारी लें.आधा अधूरा ज्ञान नुकसान कर सकता है.
रिश्ते/Relationship
दोस्तों के साथ समय व्यतीत करेंगे. किसी मनोरंजन स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं