विज्ञापन

Aquarius Tarot Card Rashifal: संतान की उपलब्धि से गर्व महसूस करें, विदेश में उच्च शिक्षा पर विचार करें

Aquarius Tarot Card Horoscope 01 October:- Knight of wands की ऊर्जा कार्यों को सही तरीके से पूरा करने के प्रयास में तेजी, अपने रिश्ते की गरिमा बनाए रखने का प्रयास और किसी अधिकारी के पक्षपात और राजनीति के कारण नई नौकरी की तलाश की बात लेकर आ सकते हैं आईए जानते हैं ,कुंभ राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Aquarius Tarot Card Rashifal: संतान की उपलब्धि से गर्व महसूस करें, विदेश में उच्च शिक्षा पर विचार करें
Aquarius Aaj Ka Rashifal 1 October 2026 | Kumbh Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Aquarius Tarot Card Horoscope 01 October 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: घर की मरम्मत की आवश्यकता महसूस कर सकते हैं.इस समय परिवार के किसी सदस्य के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है. नन्हे मेहमान की आगमन की सूचना हर्षित कर सकती है. बहन या बेटी की उच्च शिक्षा विदेश के किसी संस्थान में करने पर विचार कर सकते हैं. परिवार के सभी सदस्यों को इस विचार से अवगत कराएंगे. संतान की उपलब्धि पर गर्वित होंगे. प्रिय के साथ रिश्ते को लेकर चिंतित हो सकते हैं .इस समय इस विवाह से संबंधित सहमति न मिलने की आशंका हो सकती है. इस स्थिति में धैर्य और संयम बनाए रखें. 

व्यवसायिक/ Professional

किसी अधिकारी के पक्षपातपूर्ण  रवैए और राजनीति के चलते कार्य क्षेत्र से मन भटक सकता है. नई नौकरी की तलाश करेंगे. व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए साझेदार की आवश्यकता महसूस कर सकते हैं.किसी मित्र को साझेदारी का प्रस्ताव देने का विचार करेंगे. किसी की बातों में आकर किसी सहयोगी पर आरोप न लगाएं.आप गलत साबित होने पर आपकी छवि बिगाड़ सकती है. गलत कार्य में शामिल होने से लोगों का भरोसा खो सकते हैं. 

स्वास्थ्य/Health

खानपान को नियमित करें. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना करें. सही इलाज के लिए दवाओं का नियमित सेवन जरूरी है. 

आर्थिक स्थिति/Finance

पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें.आवश्यक खर्चों को सीमित कर आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकते हैं. 

रिश्ते/Relationship

किसी के साथ रिश्ता बनाए रखने के लिए बार-बार मिन्नत ना करें.सामने वाले को आप की कद्र करने दे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Kumbh Rashifal, Aquarius Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com