विज्ञापन

Libra Tarot Card Rashifal: पुराने संबंधों में सुधार की गुंजाइश, काम व्यवस्थित करने के लिए बदलाव करें

Libra Tarot Card Horoscope 01 October: The Chariot की ऊर्जा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को सफल बनाने के लिए प्रयास, साझेदार की परेशानी में उसका भावनात्मक सहयोग और किसी कार्य को करते समय उसके भविष्य के परिणाम पर विचार की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, तुला राशि वाले जातकों के जीवन,रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Libra Tarot Card Rashifal: पुराने संबंधों में सुधार की गुंजाइश, काम व्यवस्थित करने के लिए बदलाव करें
Libra Aaj Ka Rashifal 1 October 2026 | Tula Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Libra Tarot Card Horoscope 01 October 2026 Tula Tarot Card Rashifal: पूर्व में जो लोग आपके खिलाफ थे. उनके सामने  सारी स्थितियां साफ हो सकती है. जिसके चलते संबंधों में सुधार की गुंजाइश नजर आएगी.गुस्सा और चिड़चिड़ापन  परेशानी बढ़ा सकता है.बाहरी लोगों को निजी जीवन में  दखल न देने दे.इससे समस्या बढ़ सकती है. व्यक्तिगत संबंधों में मधुरता लाने का प्रयास करे. जीवन साथी के साथ कुछ महत्वपूर्ण  निर्णयों पर बातचीत हो सकती है. 

व्यवसायिक/ Professional

किसी महत्वपूर्ण मीटिंग की पूरी जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है.इस कार्य को सफल बनाने के लिए छोटी सी छोटी बातों का ख्याल रखेंगे. बेहतर टीमवर्क के साथ सभी कार्यों को व्यवस्थित रूप से पूरा करने का प्रयास कर सकते हैं.व्यवसाय में साझेदार के साथ हुई दुर्घटना को लेकर चिंतित होंगे.इस समय सामने वाले को भावनात्मक सहयोग दे.सहयोगियों और और कर्मचारियों  की परेशानी को सुने और उनका समाधान निकालने का प्रयास करें.अपने पद का दुरुपयोग ना करें. 

स्वास्थ्य/Health

लंबे समय तक कार्य करने के कारण कमर में हल्का दर्द अनुभव कर सकते हैं.समस्या छोटी होने पर भी उसको लेकर लापरवाही ना करें. 

आर्थिक स्थिति/ Finance

पैसे का सदुपयोग भविष्य के लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा.व्यर्थ  खर्चों को सीमित करें.

रिश्ते/ Relationship

ऐसे लोग जो हमेशा आपके कार्यों में रुकावट डालते हैं. उनके साथ भविष्य की योजनाएं साझा ना करें.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Tula Rashifal, Libra Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com