विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Jan 05, 2023

Bhog tips : Bhagwan को भोग लगाते समय रखे इन बातों का विशेष ख्याल, नहीं तो पूजा नहीं होती है सफल

Bhog tips : भोग लगाते समय कुछ गलतियां कर बैठते हैं जिसके चलते पूजा अच्छे से संपन्न नहीं होती है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि भोग लगाने के क्या हैं तरीके.

Read Time: 2 mins
Bhog tips : Bhagwan को भोग लगाते समय रखे इन बातों का विशेष ख्याल, नहीं तो पूजा नहीं होती है सफल
ऐसा माना जाता है कि भगवान को भोग लगा कर उसे तुरंत ही उठा लेना चाहिए.

Bhagwan tips : हिन्दू घरों में सुबह की शुरुआत पूजा पाठ और आरती के साथ होती है. घर के बड़े बुजुर्ग सुबह स्नान करके भगवान की आराधना में लग जाते हैं. पूजा करते समय भगवान को भोग जरूर लगाया जाता है. यह बहुत ही अहम प्रक्रिया होती है. लेकिन भोग लगाते समय कुछ गलतियां कर बैठते हैं जिसके चलते पूजा अच्छे से संपन्न नहीं होती है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि भोग लगाने के क्या हैं तरीके.

भोग लगाने के क्या हैं तरीके

  • ऐसा माना जाता है कि भगवान को भोग लगा कर उसे तुरंत ही उठा लेना चाहिए और फिर इसे खुद भी खाना चाहिए और परिवार में दूसरे लोगों को भी खिलाना चाहिए.

  • कई बार लोग ऐसी गलती करते हैं कि भोग लगाकर उसे मंदिर पर ही छोड़ देते हैं, ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता. खासकर अगर आप भगवान को नैवेद्य चढ़ा रहे हो तो आपको कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए.

  • भोग लगाते समय आपको नमक और मिर्च का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. हमेशा मीठी चीजों का ही चढ़ावा चढ़ाना चाहिए.

  • वहीं, भोग के लिए बनाए पकवानों में कभी भी लहसुन प्याज का इस्तेमाल ना करें.  वहीं, प्रसाद को हमेशा धातु के बने पात्र में चढ़ाएं. भगवान को फल और मिष्ठान का भोग लगाना चाहिए. भगवान को हमेशा सात्विक भोग चढ़ाना चाहिए. भगवान को प्रसाद कभी भी जमीन पर ना चढ़ाएं. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
आषाढ़ मासिक शिवरात्रि पर बन रहा है भद्रावास का योग, व्रत और पूजा से प्राप्त होंगे कई गुणा फल
Bhog tips : Bhagwan को भोग लगाते समय रखे इन बातों का विशेष ख्याल, नहीं तो पूजा नहीं होती है सफल
जानें इस महीने कब-कब मनाई जाएगी एकादशी, नोट कर लें तारीख
Next Article
जानें इस महीने कब-कब मनाई जाएगी एकादशी, नोट कर लें तारीख
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;