विज्ञापन

Surya Grahan 2026: आज लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या नहीं

Surya Grahan 2026: आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा. इस दौरान सूर्य एक कंगन की तरह नजर आएगा और यह अद्भुत नजारा कुछ ही देशों में दिखेगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गृहण के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं. अगर आपका जवाब न है तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें.

Surya Grahan 2026: आज लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या नहीं
Surya Grahan 2026: ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या नहीं.

Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज लगेगा और पूरी दुनिया की नजर उस पर होगी. हिंदू धर्म में ग्रहण को एक अशुभ घटना माना जाता है क्योंकि, ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है. इसलिए ग्रहण के दौरान कई सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है. आपको बता दें कि साल 2026 में एक या दो नहीं, बल्कि चार ग्रहण लगने जा रहे हैं, जिसमें दो चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण शामिल हैं. आज लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा. तो चलिए जानते हैं सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या नहीं.

सूर्य ग्रहण 2026 का समय- (Solar Eclipse 2026 Timings)

भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

सूर्यग्रहण पर खाने-पीने से जुड़ी मान्यताएं- (Assumptions Related To Food And Drink On Surya Grahan)

1. सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.
इस दौरान खाना-पीना मना होता है.

2. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती म​हिलाओं को चाकू, छुरी, कैंची या सुई जैसी किसी भी धारदार वस्तु का उपयोग नहीं करना चाहिए.

3. सूर्य ग्रहण शुरू होने से लेकर उसके समाप्त होने तक भोजन करना वर्जित माना जाता है.

4. वे लोग जो बीमार हैं या जो बुजुर्ग हैं उन्हें इस दौरान उपवास नहीं करना चाहिए.

5. इस दौरान खाने में आप मेवे ले सकते हैं. यह कम मात्रा में खाने पर भी शरीर को पूरी एनर्जी देंगे.

6. महिलाओं को ग्रहण के दौरान सात्विक भोजन लेने की सलाह दी जाती है.

7. माना जाता है कि पानी में कुछ बूंदे तुलसी के या पत्ते डालकर इसे उबाल कर पीना चाहिए.

ये भी पढ़ें- रिश्ते को बनाना है मजबूत, तो भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, नहीं तो पड़ सकता है पछताना

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Surya Grahan 2026, Solar Eclipse, Surya Grahan Rules, Surya Grahan Timing, Assumptions Related To Food And Drink On Surya Grahan, Surya Grahan Mein Kya Nahi Kare, Surya Grahan Live
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com