Aquarius Horoscope Today 16 September 2026, Kumbh Rashi ka Rashifal:आज दिन की सुबह कुंभ राशि वालों के लिए सीखने, मार्गदर्शन लेने और अपनी सोच को विस्तृत करने का समय रहेगा. चंद्रमा नवम भाव में होने से किसी अनुभवी व्यक्ति से हुई बातचीत आपके विचारों को नई दिशा दे सकती है. पिता व गुरु की सलाह या मार्गदर्शन नए और बेहतर अवसर प्रदान कराएगा. लंबे समय से जिस विषय को केवल सामान्य जानकारी के रूप में देखते आए हैं, उसमें गहराई से उतरने की इच्छा पैदा होगी.
किसी आवेदन, प्रशिक्षण या महत्वपूर्ण योजना को लेकर आगे बढ़ने का मन बनेगा. कामकाज में दूर स्थान के व्यक्ति या संस्था से संपर्क उपयोगी साबित हो सकता है. ऑनलाइन मीटिंग, सलाह या किसी बाहरी नेटवर्क के माध्यम से अवसर सामने आए तो उसकी संभावनाओं को गंभीरता से परखें. हालांकि केवल प्रतिष्ठित नाम देखकर किसी प्रस्ताव को स्वीकार न करें. नियम और शर्तें समझना जरूरी होगा.
विद्यार्थियों के लिए सुबह का समय किसी कठिन विषय को व्यवस्थित करने में लगाया जा सकता है. यदि पढ़ाई में लगातार एक ही जगह अटक रहे हैं तो तरीका बदलकर देखें. केवल घंटों बैठने के बजाय छोटे अध्ययन सत्र बनाना ज्यादा प्रभावी रहेगा. किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है.
सुबह 10:50 बजे के बाद चंद्रमा दशम भाव में प्रवेश करेंगे. जिससे करियर और जिम्मेदारियां दिन का मुख्य विषय बन सकती हैं. अधिकारी वर्ग की अपेक्षाएं बढ़ेंगी और किसी महत्वपूर्ण काम की जवाबदेही आपके हिस्से आ सकती है. अपनी क्षमता से अधिक वादा करने से बचें.
उपाय: प्रातः ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः मंत्र का 108 बार जाप करें. किसी मंदिर में पीले पुष्प अर्पित करके अपने गुरु या किसी वरिष्ठ के प्रति सम्मान व्यक्त करें.
शुभ रंग: इंडिगो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं