विज्ञापन

सूर्य देव की आरती | Surya Dev Ki Aarti

अगर आप आज रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करते हैं, तो पूजा के बाद आरती जरूर करें. यहां पढ़ें सूर्य देव की आरती-

सूर्य देव की आरती | Surya Dev Ki Aarti
यहां से पढ़कर गाएं सूर्य देव की आरती
(Photo Credit: NDTV)

हिंदू धर्म में रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करने और उन्हें जल अर्पित करने से व्यक्ति के जीवन में तेज, आरोग्य बढ़ता है और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है. वहीं, कोई भी पूजा आरती के बिना अधूरी मानी जाती है. ऐसे में अगर आप आज रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करते हैं, तो पूजा के बाद आरती जरूर करें.

यहां से पढ़कर गाएं सूर्य देव की आरती

ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।
जगत् के नेत्रस्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।
धरत सब ही तव ध्यान, ॐ जय सूर्य भगवान।।
।। ॐ जय सूर्य भगवान ।।

सारथी अरुण हैं प्रभु तुम, श्वेत कमलधारी। तुम चार भुजाधारी।।
अश्व हैं सात तुम्हारे, कोटि किरण पसारे। तुम हो देव महान।।
।। ॐ जय सूर्य भगवान ।।

ऊषाकाल में जब तुम, उदयाचल आते। सब तब दर्शन पाते।।
फैलाते उजियारा, जागता तब जग सारा। करे सब तब गुणगान।।
।। ॐ जय सूर्य भगवान ।।

संध्या में भुवनेश्वर अस्ताचल जाते। गोधन तब घर आते।।
गोधूलि बेला में, हर घर हर आंगन में। हो तव महिमा गान।।
।। ॐ जय सूर्य भगवान ।।

देव-दनुज नर-नारी, ऋषि-मुनिवर भजते। आदित्य हृदय जपते।।
स्तोत्र ये मंगलकारी, इसकी है रचना न्यारी। दे नव जीवनदान।।
।। ॐ जय सूर्य भगवान ।।

तुम हो त्रिकाल रचयिता, तुम जग के आधार। महिमा तब अपरम्पार।।
प्राणों का सिंचन करके भक्तों को अपने देते। बल, बुद्धि और ज्ञान।।
।। ॐ जय सूर्य भगवान ।।

भूचर जलचर खेचर, सबके हों प्राण तुम्हीं। सब जीवों के प्राण तुम्हीं।।
वेद-पुराण बखाने, धर्म सभी तुम्हें माने। तुम ही सर्वशक्तिमान।।
।। ॐ जय सूर्य भगवान ।।

पूजन करतीं दिशाएं, पूजे दश दिक्पाल। तुम भुवनों के प्रतिपाल।।
ऋतुएं तुम्हारी दासी, तुम शाश्वत अविनाशी। शुभकारी अंशुमान।।
।। ॐ जय सूर्य भगवान ।।

ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।
जगत् के नेत्रस्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।स्वरूपा।।
धरत सब ही तव ध्यान,
।। ॐ जय सूर्य भगवान ।।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- Kanwar Yatra 2026: पहली बार कांवड़ लेने जा रहे हैं तो इन नियम का रखें खास ध्यान, जानिए क्या है मान्यताएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com