विज्ञापन

आज कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे ग्रहों के राजा सूर्यदेव, मेष-सिंह समेत इन 4 राशियों को होगा लाभ, मिलेगी कोई खुशखबरी

Surya Nakshatra Parivartan: आज यानी 11 मई को शाम में 07 नजकर 37 मिनट पर ग्रहों के राजा यानी सूर्यदेव कृतिका नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं. सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव 4 राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में...

आज कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे ग्रहों के राजा सूर्यदेव, मेष-सिंह समेत इन 4 राशियों को होगा लाभ, मिलेगी कोई खुशखबरी
सूर्य नक्षत्र परिवर्तन 2026

Sun Transit 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक ग्रह निश्चित काल के बाद अपनी चाल परिवर्तन करता है. इस परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है. किसी के लिए ये असर शुभ होता है तो किसी के लिए ये अशुभ साबित होता है. हिन्दू पंचांग के अनुसार आज यानी 11 मई को शाम में 07 नजकर 37 मिनट पर ग्रहों के राजा यानी सूर्यदेव कृतिका नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं. सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा. इनमें से 4 राशियों के लिए सूर्य नक्षत्र गोचर बेहद शुभ माना जा रहा है. आइए जानते हैं इन 4 राशियों के बारे में...

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: ऑफिस बैग में भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए ये 5 चीजें, जीवन में आ जाएगी नेगेटिविटी, रुक सकती है तरक्की

1. मेष राशि

Latest and Breaking News on NDTV

सूर्य नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है. इससे आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है. साथ ही अगर कोई कार्य बहुत समय से अटका हुआ है तो वह अब पूरा हो सकता है. इसके अलावा समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. अगर आप किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है.

2. वृषभ राशि

Latest and Breaking News on NDTV

सूर्य नक्षत्र परिवर्तन से वृषभ राशि के जातकों की पर्सनैलिटी पहले से बेहतर हो सकती है. साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी. पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे और पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जिसे आप निभाने में सफल होंगे.

3. सिंह राशि

Latest and Breaking News on NDTV

सिंह राशि के जातकों के लिए भी सूर्य नक्षत्र परिवर्तन काफी ज्यादा शुभ माना जा रहा है. बिजनेस करने वाले लोगों को नई डील मिल सकती हैं जिससे फायदा भी जबरदस्त होगा. इसके अलावा नौकरी कर रहे लोग जो कुछ लीड कर रहे हैं उनकी प्रशंसा हो सकती है. इसके अलावा आपको कोई खुशखबरी भी मिल सकती है.

4. वृश्चिक राशि

Latest and Breaking News on NDTV

वृश्चिक राशि के लोगों को सूर्य नक्षत्र परिवर्तन का लाभ देखने को मिल सकता है. नौकरी कर रहे लोगों का प्रमोशन हो सकता है साथ ही सैलरी भी बढ़ाई जा सकती है. इसके अलावा ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों को पूरा साथ मिलेगा. 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com