विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2019

नए साल पर उमड़ा भक्तों का प्यार, साईं बाबा को चढ़ा इतने करोड़ का दान

22 दिसंबर 2018 से एक जनवरी 2019 के बीच मंदिर परिसर में रखे दानपात्रों में 8.05 करोड़ रुपये का दान मिला.

नए साल पर उमड़ा भक्तों का प्यार, साईं बाबा को चढ़ा इतने करोड़ का दान
साईबाबा मंदिर को 11 दिन में 14.54 करोड़ रुपये दान में मिले 
नई दिल्ली:

महाराष्ट्र के शिरडी स्थित प्रख्यात साईबाबा मंदिर को बीते 11 दिन में 14.54 करोड़ रुपये का दान मिला है. 11 दिन की यह अवधि क्रिसमस से पहले से शुरु होकर नववर्ष तक चली. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. श्री साईबाबा न्यास के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर कदम ने बताया कि दान करने वाले श्रद्धालु देश के अलावा विदेशों से भी हैं.

22 दिसंबर 2018 से एक जनवरी 2019 के बीच मंदिर परिसर में रखे दानपात्रों में 8.05 करोड़ रुपये का दान मिला. उन्होंने बताया कि मंदिर न्यास को इसके दान काउंटरों पर ऑनलाइन दान, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, चेक, डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से छह करोड़ रुपये मिले.

कुंभ 2019: जानिए मकर संक्रांति से महा शिवरात्रि तक, कुंभ मेले की सभी प्रमुख स्नान तिथियां

उन्होंने बताया कि दान में 19 लाख रुपये की सोने और चांदी की सामग्री भी मिली. इसके अलावा अमेरिका, ब्रिटेन, मलेशिया, सिंगापुर, जापान और चीन समेत 19 देशों से श्रद्धालुओं से 30.63 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा भी मिली. कदम ने बताया कि दान के अलावा मंदिर न्यास को आगंतुकों को जारी सशुल्क पास और मंदिर प्रबंधन द्वारा मुहैया करायी गई. ऑनलाइन दर्शन सुविधा से 3.62 करोड़ रुपये मिले.

पोंगल पर तमिलनाडु सरकार दे रही ये खास तोहफा, सिर्फ इस राज्य को छोड़कर

VIDEO: शिरडीं के साईं मंदिर में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saibaba, Shirdi, Shirdi Sai Baba
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com