आज यानी 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन भक्त भोलेनाथ की पूजा करते हैं, शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं और सुख-शांति की कामना करते हैं. मान्यता है कि सावन में भगवान शिव का नाम लेने और सच्चे मन से उनकी आराधना करने से मन को शांति मिलती है और भगवान अपने भक्तों की हर मनोकामनाएं पूरी करते हैं. इस पावन मौके पर पूजा-पाठ से अलग आप अपने परिवार, दोस्तों और खास लोगों को शिवभक्ति से जुड़े शुभकामना संदेश भी भेज सकते हैं. यहां हम आपके लिए सावन शिवरात्रि के ऐसे ही भक्तिभाव से भरे संदेश लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आपके अपने भी शिवमय हो जाएंगे.
इन संदेशों के साथ दें सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं
अकाल मृत्यु वो मरे, जो काम करे चंडाल का,
काल भी उसका क्या करे, जो भक्त हो महाकाल का।
सावन शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
काल हर,
कष्ट हर,
दुख हर,
दरिद्र हर,
सर्व रोग हर,
सर्व पाप हर,
नमः पार्वती पतये,
हर हर महादेव।
सावन शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
कर्ता करे न कर सके, शिव करे सो होय,
तीन लोक नौ खंड में, शिव से बड़ा न कोय।
सावन शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
ॐ में ही आस्था, ॐ में ही विश्वास,
ॐ में ही शक्ति, ॐ में ही सारा संसार,
ॐ से ही होती है अच्छे दिन की शुरुआत।
सावन शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
शिव की ज्योति से नूर मिलता है,
सबके दिलों को सुरूर मिलता है,
जो भी जाता है भोले के द्वार, उसे कुछ न कुछ जरूर मिलता है।
सावन शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
काल भी तुम और महाकाल भी तुम,
लोक भी तुम और त्रिलोक भी तुम,
शिव भी तुम और सत्य भी तुम।
सावन शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
यह भी पढ़ें- Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि के दौरान क्या हम सो सकते हैं? पंडित जी से जानिए क्या कहती है धार्मिक मान्यता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं