विज्ञापन

बच्चे के मुंह से बदबू क्यों आती है? Parenting Expert ने बताया बदबू आए तो जरूर करें ये 3 काम

अगर आपके बच्चे के मुंह से भी बदबू आती है और ब्रश कराने के बाद भी ये बदबू जाती नहीं है, तो आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इसका कारण. साथ ही जानेंगे क्या करने से बच्चे के मुंह की बदबू को दूर किया जा सकता है-

बच्चे के मुंह से बदबू क्यों आती है? Parenting Expert ने बताया बदबू आए तो जरूर करें ये 3 काम
इन 3 कारणों से आती है बच्चे के मुंह से बदबू
(Photo Credit: Freepik)

बच्चे के मुंह से बदबू आना आम बात है. लेकिन कई माता-पिता की शिकायत होती है कि उनके बच्चे के मुंह से हर समय बदबू आती रहती है. दिन में दो बार ब्रश कराने और ओरल हेल्थ का ठीक से ध्यान रखने के बाद भी ये बदबू नहीं जाती है. अगर आप भी इन्हीं पेरेंट्स में से एक हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. पीडियाट्रिशियन संतोष यादव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बच्चे के मुंह से बदबू आने के कुछ आम कारण और इस परेशानी से निजात पाने का तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

इन 3 कारणों से आती है बच्चे के मुंह से बदबू 

पीडियाट्रिशियन बताते हैं, अगर रोज ब्रश कराने के बाद भी बच्चे के मुंह से बदबू आ रही है, तो इसके पीछे आमतौर पर 3 कारण जिम्मेदार होते हैं- 

नंबर 1- नाक में कुछ फंसना

डॉक्टर संतोष यादव कहते हैं, छोटे बच्चे खेलते या खाते समय कई बार छोटी चीजें नाक में डाल लेते हैं. जैसे- मूंगफली का दाना, कोई छोटा मोती या कागज का टुकड़ा. अगर ऐसी कोई चीज नाक के अंदर फंस जाए और वहां संक्रमण हो जाए, तो मुंह से बदबू आने लग सकती है. इसलिए अगर बच्चे के मुंह या सांस से लगातार तेज बदबू आ रही है, तो एक बार बच्चे की नाक जरूर चेक करें. 

यह भी देखें-

नंबर 2- दांतों में कैविटी

बच्चों के दांतों में कैविटी होना बहुत आम है, इससे भी मुंह में बदबू आने की परेशानी बढ़ जाती है. इसके अलावा मुंह में इंफेक्शन या छाले और साइनस से जुड़ी समस्या होने पर भी सांसों से बदबू आने लगती है. अगर बदबू काफी समय से है, तो एक बार बच्चे के दांत और मुंह को अच्छी तरह चेक करें और जरूरत पड़ने पर एक्सपर्ट से सलाह लें. 

नंबर 3- पानी की कमी

पीडियाट्रिशियन बताते हैं, बच्चे के मुंह से बदबू आने का ये सबसे आम कारण है. जब बच्चा पर्याप्त पानी नहीं पीता है तो उसके मुंह में लार कम बनती है. लार कम होने पर मुंह में बैक्टीरिया ज्यादा बढ़न लगते हैं और इससे सांसों में बदबू आने लगती है. इसलिए बच्चे को उसकी उम्र और जरूरत के हिसाब से पर्याप्त पानी देते रहें. जब बच्चा ठीक से पानी पिएगा, तो मुंह से बदबू आने की परेशानी अपने आप ठीक हो जाएगी.  

यह भी पढ़ें- बच्चों के लिए घर पर Clay कैसे बनाएं? खेलने में आएगा मजा और रसोई में ही मिल जाएगा सारा सामान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parenting Tips, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com