- घर में शिवलिंग रखने का है खास विधान.
- शिवलिंग की पूजा में रखा जाता है कुछ बातों का विशेष ध्यान.
- सावन में इस तरह से की जाती है शिवलिंग की पूजा.
Sawan 2022 Shivling Puja: सावन में भगवान शिव की पूजा अत्यंत शुभ और मंगलकारी मानी जाती है. इस बार सावन (Sawan 2022) का पवित्र महीना 14 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलने वाला है. वहीं सावन मास का पहला सोमवार 18 जुलाई को पड़ रहा है. सावन के दौरान कुछ भक्त अपने घर में शिवलिंग (Shivling) की स्थापना करके उसकी पूजा करते हैं. मान्यता है सावन के दौरान की गई शिवलिंग की पूजा (Shivling Puja) हर प्रकार से कल्याणकारी है. लेकिन घर में शिवलिंग की पूजा (Shivling Puja Vidhi)के लिए खास नियम बताए गए हैं. आइए जानते हैं घर में शिवलिंग की स्थापना करने के नियम और पूजा की विधि.
शिवलिंग का होना चाहिए छोटा
शास्त्र के मुताबिक घर में स्थापित किए जाने वाले शिवलिंग का आकार छोटा होना चाहिए. कहा जाता है कि घर में अंगूठे के आकार का शिवलिंग स्थापित करना उत्तम होता है. इसके अलावा मंदिर में अकेले शिवलिंग नहीं रखा जाता है. शिव परिवार की तस्वीर जरूर लगानी चाहिए.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
जलधारा युक्त होना चाहिए शिवलिंग
हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक शिवलिंग से हमेशा ऊर्जा का संचार होता रहता है. उस ऊर्जा के प्रवाह को संतुलित करने के लिए शिवलिंग पर जल अर्पित किया जाता है. शिवलिंग की ऊर्जा को शांत करने के लिए जलधारा रहना आवश्यक है.
घर में एक से अधिक नहीं रखना चाहिए शिवलिंग
शिव महापुराण के मुताबिक घर में केवल एक शिवलिंग की स्थापना करना उचित है. घर में एक के ज्यादा शिवलिंग की स्थापना करना अशुभ माना गया है.
शिवलिंग के लिए उचित दिशा
हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार घर में शिवलिंग स्थापित करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए. घर में शिवलिंग की स्थापना इस प्रकार करना चाहिए ताकि जलधारा उत्तर दिशा की ओर रहे.
नियमित करनी चाहिए शिवलिंग की पूजा
या अन्य दिनों में घर में शिवलिंग की स्थापना करते हैं तो उसकी पूजा नियमित होनी चाहिए. घर में स्थापित शिवलिंग की नियमित पूजा करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
सन टैनिंग को इन घरेलू नुस्खों से भगाएं दूर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं