- सावन शिवरात्रि है आज.
- बन रहा है खास संयोग.
- जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के लिए ये है सबसे उत्तम मुहूर्त.
Sawan Shivratri 2022: सावन मास की शिवरात्रि (Sawan Shivratri) भगवान शिव की पूजा (Shiv Puja) के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त होता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन शुभ मुहूर्त में जलाभिषेक (Jalabhishek) मात्र से भगवान शिव अपने भक्तों को मनोकामना पूरी करते हैं. इसके साथ ही यह दिन रुद्राभिषेक (Rudrabhishek) के लिए भी सर्वोत्तम माना गया है. मान्यता है कि इस दिन भोलनाथ का विधिवत रुद्राभिषेक करने के उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है. धर्म शास्त्र के जानकारों के मुताबिक आज सावन शिवरात्रि पर त्रयोदशी और चकुर्दशी तिथि की संधि हो रही है. कहा जाता है कि इस संधि मुहूर्त में शिवजी को जल अर्पित करने से कई गुणा अधिक लाभ प्राप्त होता है. आइए जानते हैं कि सावन शिवरात्रि पर आज भगवान शिव को जल अर्पित करने के सबसे शुभ मुहूर्त क्या है और किस प्रकार शिवजी को जल चढ़ाना उत्तम माना गया है.
सावन शिवरात्रि पर इस समय अर्पित करें शिवजी को जल | Sawan Shivratri 2022 Jalabhishek and Rudrabhishek Time
सावन शिवरात्रि पर आज भगवान शिव को जल अर्पित करने के लिए सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 8 बजकर 28 मिनट तक का समय सबसे शुभ माना जा रहा है. ऐसे में इस वक्त जल अर्पित करने से शिवजी की विशेष कृपा पाई जा सकती है. इसके अलावा शाम 7 बजकर 24 मिनट से रात 9 बजकर 28 मिनट तक प्रदोष काल रहेगा. ऐस में इस समय भगवान शिव की पूजा करना अत्यंत शुभ फलदायी माना जा रहा है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अभी सावन मास चल रहा है. वैसे तो सावन मास का प्रत्येक दिन शिवजी की पूजा के लिए उत्तम होता है. लेकिन सावन मास की शिवरात्रि भगवान शिव की पूजा के लिए सर्वोत्तम माना गया है. इस दिन शिवलिंग पर जल अर्पित करने और भोलोनाथ का रुद्राभिषेक करने का खास महत्व है. सावन शिवरात्रि पर आज भगवान शिव को पंचामृत से अभिषेक करना बेहद शुभ फलदायी साबित होगा. पंचामृत अभिषेक में शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, शक्कर, घी अर्पित किया जाता है. इसके अलावाल भगवान शिव को भांग, धतूरा, बेलपत्र, सफेद फूल, चंदन, इत्र और रुद्राक्ष अर्पित करना भी शुभ रहेगा. मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होकर भक्तों की इच्छा पूरी करते हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
मॉनसून स्किन केयर टिप्स बता रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं