विज्ञापन

Sagittarius Aaj Ka Rashifal: स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही पड़ सकती है भारी, हृदय संबंधी समस्या वाले रहें सतर्क

Sagittarius Horoscope Today 26 September 2026, Dhanu Rashifal: कार्यस्थल की अव्यवस्था काम की गति कम कर सकती है. घर की मरम्मत या इलेक्ट्रॉनिक सामान पर अचानक खर्च भी आ सकता है.

Sagittarius Aaj Ka Rashifal: स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही पड़ सकती है भारी, हृदय संबंधी समस्या वाले रहें सतर्क
Sagittarius Aaj Ka Rashifal 26 September 2026 | Dhanu Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Sagittarius Horoscope Today 26 September 2026, Dhanu Rashi ka Rashifal: आज दिन की शुरुआत किसी घरेलू विषय को व्यवस्थित करने से हो सकती है. घर में ऐसी चीजों पर ध्यान जाएगा जिन्हें लंबे समय से सुधारने या बदलने की जरूरत महसूस हो रही थी. संपत्ति से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें. घर से बाहर जाने के बजाय आज आप गर में रहकर आराम करना पसंद करेंगे. मां के साथ भावनात्मक समय विताएंगे. 

लेकिन मां के स्वास्थ् का भी खयाल रखें. प्रोपर्टी से जुड़े कार्य करने वालों के लिए आज का दिन कोई अच्छा खबर लेकर आएगा. केवल किसी परिचित की सलाह पर आर्थिक निर्णय लेना उचित नहीं रहेगा. घर की मरम्मत या इलेक्ट्रॉनिक सामान पर अचानक खर्च भी आ सकता है, इसलिए बजट में थोड़ी अतिरिक्त राशि रखना समझदारी होगी. कामकाज में मन पूरी तरह एकाग्र करना थोड़ा कठिन हो सकता है. घरेलू जिम्मेदारियां और कार्यालय का काम एक साथ आने से समय प्रबंधन चुनौती बन सकता है. 

नौकरी में यदि घर से काम करने का अवसर मिले तो आराम और काम की सीमा स्पष्ट रखें. लगातार बीच-बीच में काम रोकने से उत्पादकता प्रभावित होगी. व्यापारियों को कार्यालय या दुकान के माहौल पर ध्यान देना चाहिए. 

कार्यस्थल की अव्यवस्था काम की गति कम कर सकती है. पुराने रिकॉर्ड, फाइलें और जरूरी दस्तावेज व्यवस्थित करने का अच्छा समय है. किसी नए विस्तार की योजना बनाने से पहले मौजूदा व्यवस्था को मजबूत करना ज्यादा लाभकारी रहेगा. 

ह्रदय रोग से पीड़ित लोगों को स्वास्थ का विशेष ध्यान रखना है आज के दिन.

उपाय: घर के उत्तर-पूर्व हिस्से में तांबे के पात्र में स्वच्छ जल रखें और प्रतिदिन बदलें.
शुभ रंग: हल्का पीला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Dhanu Rashifal, Sagittarius Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com