विज्ञापन

Sagittarius Tarot Card Rashifal: करियर में नए अवसर देंगे दस्तक, गलत रास्तों से दूरी रहेगी जरूरी

Sagittarius Tarot Card Horoscope 26 September: The Sun की ऊर्जा जीवन में सकारात्मक वृद्धि से प्रसन्नता ,आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर, क्रोध और वाणी पर नियंत्रण कर अपनी पहचान मजबूत बनाने की बात लेकर आ सकती है.आइए जानते हैं, धनु राशि वाले जातकों के जीवन रिश्तों आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Sagittarius Tarot Card Rashifal: करियर में नए अवसर देंगे दस्तक, गलत रास्तों से दूरी रहेगी जरूरी
Sagittarius Aaj Ka Rashifal 26 September 2026 | Dhanu Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Sagittarius Tarot Card Horoscope 26 September 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: रुके हुए कार्यों में तेजी आने से राहत महसूस होगी.बच्चों को पढ़ाई या प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है.पुराने कर्जों को समय पर चुकाकर आर्थिक दबाव में कमी ला सकते हैं. परिवार की महिलाओं की सुख सुविधा के लिए अच्छे आधुनिक उपकरण की खरीदी पर विचार कर सकते हैं. नई जमीन को खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है.जमीन से संबंधित कागजों को संभाल कर रखें. 

व्यवसायिक/ Professional

नई मनचाही नौकरी की प्राप्ति की सूचना मिलने से प्रसन्न होंगे. नौकरी में नए आए अधिकारी के साथ पूर्व परिचय होने से थोड़ा सचेत हो सकते है.अपने अनैतिक कार्यों पर रोक लगाएं. किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के साथ रिश्ते खराब होने से मन विचलित हो सकता है. आपके निजी बातों को सामने वाला सार्वजनिक कर सकता है.इस स्थिति में कोई भी प्रतिक्रिया देना आपकी साख को खराब कर देगी.अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें.क्रोध आने की स्थिति में किसी के साथ बुरा व्यवहार न करें. 

स्वास्थ्य/Health

सर्दी खांसी से बचाव रखें. मीठी और ठंडी चीजों का सेवन कम करें. ठंडे पानी का प्रयोग भी कम करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance

किसी पुरस्कार या लॉटरी से अच्छी खासी धनराशि प्राप्त हो सकती है.इसका उपयोग स्वर्ण आभूषण खरीदने में कर सकते हैं. 

रिश्ते/Relationship

परिवार में किसी की भी उपलब्धि को उपहार देकर सराह सकते है. इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Dhanu Rashifal, Sagittarius Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com