विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2020

नासिक में 8 महीने बाद खुले धार्मिक स्थल

महाराष्ट्र के नासिक जिले में त्र्यंबकेश्वर और वानी स्थित प्रसिद्ध मंदिरों को सोमवार को श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोल दिया गया. कोविड-19 महामारी के चलते मार्च में लगे लॉकडाउन के कारण धार्मिक स्थलों को बंद कर दिया गया था.

नासिक में 8 महीने बाद खुले धार्मिक स्थल
नासिक में 8 महीने बाद खुले धार्मिक स्थल
नासिक:

महाराष्ट्र के नासिक जिले में त्र्यंबकेश्वर और वानी स्थित प्रसिद्ध मंदिरों को सोमवार को श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोल दिया गया. कोविड-19 महामारी के चलते मार्च में लगे लॉकडाउन के कारण धार्मिक स्थलों को बंद कर दिया गया था. वानी में पहाड़ी पर स्थित देवी सप्तशृंगी के मंदिर और त्र्यंबकेश्वर स्थित भगवान शिव के मंदिर में दिवाली उत्सव के दौरान ‘पडवा' के अवसर पर दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़े. कोविड-19 के नियमों के अनुसार भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इन मंदिरों के प्रबंधन ने मानक संचालन प्रक्रिया अपनाई. नासिक शहर में गोदावरी नदी के किनारे स्थित कपालेश्वर मंदिर और देवी कालिका के मंदिर को भी फिर से खोल दिया गया है. इसके अलावा शहर की मस्जिदों और चर्चों को भी खोल दिया गया.

68 साल की महिला साड़ी पहनकर चढ़ गई पहाड़ी पर, ऊपर पहुंची तो लोग बजाने लगे सीटियां - देखें Viral Video

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nasik, Nasik Religious Places, Religious Places
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com