विज्ञापन
Story ProgressBack

Rang Panchami 2024: राधा और कृष्ण से जुड़ा है रंग पंचमी का त्योहार, जानिए किस दिन मनाया जाएगा और क्या है इसका महत्व

Rang Panchami Importance : रंग पंचमी का त्योहार राधा और श्रीकृष्ण भगवान से जुड़ा है. देश के कई हिस्सों में होली के पांच दिन बाद रंग पंचमी धूमधाम से मनाई जाती है.

Read Time: 2 mins
Rang Panchami 2024: राधा और कृष्ण से जुड़ा है रंग पंचमी का त्योहार, जानिए किस दिन मनाया जाएगा और क्या है इसका महत्व
Holi rang panchami 2024 : आइए जानते हैं कब है रंग पंचमी (Date of Rang Panchami ) और क्या है इसका महत्व.

Rang Panchami 2024 date : होली देश का एक मुख्य त्योहार है. फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को होली का त्याहोर शुरू होता है और इसके पांच दिन बाद यानी चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी का त्योहार (Rang Panchami) होता है. भगवान श्रीकृष्ण और राधा जी से जुड़े मथुरा और वृंदावन में यह त्योहार खास हर्ष और उल्लास के साथ मनाई जाती है. आइए जानते हैं कब है रंग पंचमी (Date of Rang Panchami ) और क्या है इसका महत्व (Importance-of Rang Panchami)….

रंगभरी एकादशी पर इस तरह कर सकते हैं भगवान विष्णु का पूजन

होली के पांच दिन बाद

29 मार्च को रात 8 बजकर 29 मिनट से चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की तिथि शुरू होगी और 30 मार्च को रात 9 बजकर 13 मिनट पर समाप्त होगी. इसलिए रंग पंचमी का त्योहार 30 मार्च को मनाया जाएगा. इस दिन देवी देवताओं के साथ होली खेलने का मुहूर्त सुबह 7 बजकर 46 मिनट से 9 बजकर 19 मिनट तक है.

Latest and Breaking News on NDTV

रंग पंचमी का महत्व

मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण राधा जी के साथ होली खेले थे.  यह भी माना जाता है कि इस दिन देवी देवता धरती पर आकर रंग और गुलाल से होली खेलते हैं. इस दिन हवा में उड़ा गुलाल जिस भी व्यक्ति पर आकर गिरता है उसे देवताओं की कृपा प्राप्त होती है. रंग पंचमी के दिन देवी देवताओं को रंग और गुलाल अपित करने से कुंडली के दोषों से मुक्ति मिल जाती है.

पौराणिक कथा

रंग पंचमी से जुड़ी पौरणिक कथा के अनुसार कामदेव के तपस्या में विघ्न डालने से नाराज होकर भगवान शिव से उन्हें भस्म कर दिया था. इसके बाद रति व अन्य देवी देवताओं से भगवान शिव से कामदेव को क्षमा करने की प्रार्थना करने लगे. इस पर भगवान शिव ने कामदेव को फिर जीवित कर दिया. इससे प्रसन्न होकर देवी देवताओं रंगोत्सव मनाया और उसी दिन से रंग पंचमी का त्योहार मनाया जाने लगा.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
इस बार सावन माह सोमवार की शुरुआत और समापन दोनों सोमवार को, 72 वर्ष बन रहा है ऐसा अद्भुत संयोग
Rang Panchami 2024: राधा और कृष्ण से जुड़ा है रंग पंचमी का त्योहार, जानिए किस दिन मनाया जाएगा और क्या है इसका महत्व
जानें देवशयनी एकादशी की तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और शुभ संयोग
Next Article
जानें देवशयनी एकादशी की तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और शुभ संयोग
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com