Ram Mandir Schedule: अयोध्या में 22 जनवरी को विशाल नवनिर्मित राम मंदिर (Ram Mandir) में प्राण प्रतिष्ठा की बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Modi) समेत देश-विदेश के कई प्रतिष्ठित अतिथि भी उपस्थित रहने वाले हैं. लोगों में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह भी बहुत है. 22 जनवरी के दिन होने वाली प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां चल रही हैं और अब तक प्रायश्चित और कम्रकुटी पूजन और मूर्ति का परिसर में प्रवेश हो चुका है. जानिए राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आगे क्या-क्या होना है.
अरुण योगीराज की बनाई मूर्ति की होगी प्राण प्रतिष्ठा, यहां जानिए कौन हैं वह मूर्तिकारप्राण प्रतिष्ठा का शेड्यूल Pran Pratishtha Schedule
अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज की बनाई राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी. मंदिर में स्थित भगवान राम की मूर्ति जिसकी पिदले 70 साल से पूजा हो रही है उसे भी मंदिर के गर्भगृह में रखा जाएगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मंदिर में रामलला की शुभ प्राण प्रतिष्ठा पौष शुक्ल कूर्म द्वादशी की तिथि यानी 22 जनवरी को होगी. प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम दोपहर में अभिजीत मुहूर्त में शुरू होगा.
पूर्व कार्यक्रम16 जनवरी को प्रायश्चित और कर्मकुटी पूजन
17 जनवरी को मूर्ति का परिसर प्रवेश
18 जनवरी (शाम) को तीर्थ पूजन, जल यात्रा और गंधाधिवास
18 जनवरी (सुबह) को औषधधिवास, केसराधिवास, घृतधिवास
19 जनवरी (शाम) को धान्याधिवास
20 जनवरी (सुबह)को शर्कराधिवास, फलाधिवास
20 जनवरी (शाम)को पुष्पाधिवास
21 जनवरी (सुबह)को मध्याधिवास
22 जनवरी (शाम) को शैयाधिवास
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में 121 आचार्य शामिल होंगे और अनुष्ठान संपन्न कराएंगे. कार्यक्रम का समन्वय और एंकरिंग गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ करने वाले हैं. प्रमुख आचार्य काशी के लक्ष्मीकांत दीक्षित हैं.
रसोई मे ं पहुंची हनुमान कड़ाहीअयोध्या के राम मंदिर की रसोई में एक इतनी बड़ी कड़ाही बनाई गई है जिसे क्रेन से ही उठाया जा सकता है. इस कड़ाही में 6000 किलो राम हलवा बनाया जाएगा. इसे दिया गया है हनुमान कड़ाही. स्टैंड के साथ इसकी ऊंचाई तकरीबन साढ़े छह फुट है. इस विशाल कड़ाही को नागपुर में बनाया है.
विशिष्ट अतिथिकार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत, सरसंघचालक, आनंदीबेन पटेल, योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे. कार्यक्रम में सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली समेत कई क्रिकेटर आमंत्रित हैं. अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अजय देवगन, प्रभास सहित बॉलीवुड हस्तियां. विशेष रूप से शाहरुख खान, सलमान खान, संजय दत्त और अन्य सहित कई अभिनेताओं के भी शामिल होने की संभावना है. रामानंद सागर की लोकप्रिय टीवी श्रृंखला रामायण में भगवान राम (Lord Rama) की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल को अभिषेक समारोह में आमंत्रित किया गया है.
पहुंच रहे हैं उपहारदेश से लेकर विदेश से लोग जल, मिट्टी, सोना, चांदी, रत्न, वस्त्र, आभूषण, बड़ी घंटियां, ड्रम और सुगंधित वस्तुएं उपहार के रूप में भेज रहे हैं. नेपाल के जनकपुर और बिहार के सीतामढी में माता सीता के मायके से बेटी के घर की स्थापना के दौरान भेजे गए उपहार विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Ram Mandir Inauguration: Nagpur में Ayodhya के लिए बनाई गई विशाल हनुमान कड़ाहीNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं