Pradosh Vrat 2022: जानिए साल 2022 में कब-कब पड़ेंगे भगवान शिव के प्रिय प्रदोष व्रत

प्रदोष व्रत हर महीने की त्रयोदशी तिथि पर आता है. इस दिन भगवान शिव (Lord Shiva) की पूजा की जाती है. कहते हैं प्रदोष व्रत करने से भगवान शिव बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं. आइए जानते हैं साल 2022 में कब-कब हैं प्रदोष व्रत.

Pradosh Vrat 2022: जानिए साल 2022 में कब-कब पड़ेंगे भगवान शिव के प्रिय प्रदोष व्रत

Pradosh Vrat 2022: जानें साल 2022 में कब-कब पड़ेगा भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा दिलाने वाला प्रदोष व्रत

नई दिल्ली:

हर माह के दोनों पक्षों में पड़ने वाली त्रयोदशी (Trayodashi Tithi) को भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत रखा जाता है. बता दें कि 12 महीने में कुल 24 प्रदोष व्रत पड़ते हैं. हर महीने में प्रदोष व्रत दो बार आता है. एक कृष्ण पक्ष में और दूसरा शुक्ल पक्ष में. इस दिन भगवान शंकर और उनके परिवार की पूजा की जाती है. माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है. प्रत्येक मास की त्रयोदशी तिथि को भगवान शिव की कृपा पाने के लिए प्रदोष व्रत रखा जाता है. पुत्र प्राप्ति वाला शनि प्रदोष व्रत साल के पहले ही माह जनवरी 2022 में है. नए साल में प्रदोष व्रत कब कब है? आइए देखते हैं ये लिस्ट.

u4u71bdg

नए साल 2022 के प्रदोष व्रत व पूजा मुहूर्त | Pradosh Vrat 2022 List

14 फरवरी, दिन: सोमवार, सोम प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 06:10 बजे से रात 08:28 बजे तक.

28 फरवरी, दिन: सोमवार, सोम प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 06:20 बजे से रात 08:49 बजे तक.

15 मार्च, दिन: मंगलवार, भौम प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 06:29 बजे से रात 08:53 बजे तक.

u7hq543g

29 मार्च, दिन: मंगलवार, भौम प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 06:37 बजे से रात 08:57 बजे तक.

14 अप्रैल, दिन: गुरुवार, गुरु प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 06:46 बजे से रात 09:00 बजे तक.

28 अप्रैल, दिन: गुरुवार, गुरु प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 06:54 बजे से रात 09:04 बजे तक.

13 मई, दिन: शुक्रवार, शुक्र प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 07:04 बजे से रात 09:09 बजे तक.

27 मई, दिन: शुक्रवार, शुक्र प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 07:12 बजे से रात 09:14 बजे तक.

12 जून, दिन: रविवार, रवि प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 07:19 बजे से रात 09:20 बजे तक.

e6d8pk6g

26 जून 26, दिन: रविवार, रवि प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 07:23 बजे से रात 09:23 बजे तक.

11 जुलाई, दिन: सोमवार, सोम प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 07:22 बजे से रात 09:24 बजे तक.

25 जुलाई, दिन: सोमवार, सोम प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 07:17 बजे से रात 09:21 बजे तक.

09 अगस्त, दिन: मंगलवार, भौम प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 07:06 बजे से रात 09:14 बजे तक.

24 अगस्त, दिन: बुधवार, बुध प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 06:52 बजे से रात 09:04 बजे तक.

slguchk8

08 सितंबर, दिन: गुरुवार, गुरु प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 06:35 बजे से रात 08:52 बजे तक.

23 सितंबर, दिन: शुक्रवार, शुक्र प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 06:17 बजे से रात 08:39 बजे तक.

07 अक्टूबर, दिन: शुक्रवार, शुक्र प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 06:00 बजे से रात 08:28 बजे तक.

22 अक्टूबर, दिन: शनिवार, शनि प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 06:02 बजे से रात 08:17 बजे तक.

k26da158

05 नवंबर, दिन: शनिवार, शनि प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 05:33 बजे से रात 08:10 बजे तक.

21 नवंबर, दिन: सोमवार, सोम प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 05:25 बजे से रात 08:06 बजे तक.

05 दिसंबर, दिन: सोमवार, सोम प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 05:24 बजे से रात 08:07 बजे तक.

21 दिसंबर, दिन: बुधवार, बुध प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 05:29 बजे से रात 08:13 बजे तक.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)