हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान सिर्फ मंत्र और पूजा विधि ही नहीं, बल्कि पहनावे को लेकर भी कई तरह की धार्मिक मान्यताएं हैं. आमतौर पर पूजा के समय काले रंग के कपड़े पहनने से बचने की सलाह दी जाती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, काला रंग कई जगह नकारात्मकता और गंभीरता से जोड़ा जाता है. इसलिए शुभ धार्मिक कार्यों में इससे परहेज किया जाता है. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि पूजा के दौरान ऐसे रंग पहनना शुभ माना जाता है. जिन्हें सकारात्मक ऊर्जा और शुभता से जोड़ा जाता है.
पूजा में किन रंगों के कपड़े पहनना माना जाता है शुभ?
आचार्य मदन मोहन ने बताया कि पूजा या किसी धार्मिक अनुष्ठान के दौरान लाल, नारंगी, पीला और सफेद रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है. इन रंगों को धार्मिक परंपराओं में सकारात्मकता, शुद्धता और शुभता से जोड़ा गया है. यही वजह है कि पूजा-पाठ के दौरान लोग इन रंगों के वस्त्र पहनना पसंद करते हैं.
पूजा के समय काले रंग से क्यों बचते हैं?
आचार्य ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं में काले रंग को कई बार नकारात्मक ऊर्जा, शोक या गंभीरता से जोड़कर देखा जाता है. इसके विपरीत पूजा का उद्देश्य सकारात्मक भाव, भक्ति और शुभ संकल्प से जुड़ा होताा है. इसलिए सामान्य पूजा-पाठ में काले कपड़े पहनने से बचने की परंपरा बताई गई है. हालांकि, इसे हर पूजा पर लागू होने वाला अनिवार्य नियम नहीं माना जाता है.
ये भी पढ़ें- गुरु प्रदोष व्रत आज, पूजा के बाद यहां से पढ़ें प्रदोष व्रत की कथा
शनिदेव और मां काली की पूजा में काला रंग
उन्होंने बताया कि ऐसा नहीं है कि हर धार्मिक पूजा में काले रंग के कपड़े पूरी तरह वर्जित हैं. भगवान शनिदेव और मां काली की पूजा में काले रंग का विशेष महत्व माना जाताा है. शनिदेव की पूजा में काले वस्त्र और काली वस्तुओं के दान की परंपरा भी बताई गई है.
शनिवार को काले कपड़े का करें दान
धार्मिक मान्यता के अनुसार, शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित माना जाता है. इस दिन काले कपड़े, काले तिल या अन्य काली वस्तुओं का दान करने की परंपरा है. हालांकि, पूजा के नियम अलग-अलग परंपराओं और स्थानों के अनुसार बदल सकते हैं. इसलिए पूजा के दौरान कपड़ों के रंग को लेकर सबसे जरूरी बाात यह है कि व्यक्ति श्रद्धा और स्वच्छताा के साथ पूजा करे और अपने परिवार की धार्मिक परंपरा के अनुसार नियमों का पालन करे.
ये भी पढ़ें- गुरु प्रदोष व्रत आज, पूजा के बाद यहां से पढ़ें भगवान शिव की आरती
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं