विज्ञापन

Peacock Feather Vastu Tips: पूजा घर से लेकर बेडरूम तक, जानिए घर में कहां रखना शुभ माना जाता है मोरपंख

Vastu Tips For Morpankh : मोरपंख महज सुंदरता बढ़ाने के लिए नहीं होता, बल्कि वास्तु शास्त्र में इसे सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और मानसिक शांति का प्रतीक भी माना गया है. यही वजह है कि लोग इसे घर, ऑफिस, पूजा घर और तिजोरी के पास रखते हैं.

Peacock Feather Vastu Tips: पूजा घर से लेकर बेडरूम तक, जानिए घर में कहां रखना शुभ माना जाता है मोरपंख
मोरपंख वास्तु टिप्स

Vastu Tips for Keeping Morpankh: मोरपंख, जिसे भगवान कृष्ण अपने मुकुट में लगाते थे, केवल सुंदरता बढ़ाने के लिए नहीं होता, बल्कि वास्तु शास्त्र में इसे सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और मानसिक शांति का प्रतीक भी माना गया है. यही वजह है कि लोग इसे घर, ऑफिस, पूजा घर और यहां तक कि तिजोरी के पास भी रखते हैं. लेकिन वास्तु मान्यताओं के मुताबिक, मोरपंख तभी शुभ फल देता है, जब उसे सही दिशा और सही जगह पर रखा जाए. कहा जाता है कि गलत जगह रखा मोरपंख घर में तनाव, पैसों की परेशानी और नेगेटिव एनर्जी बढ़ाने का कारण भी बन सकता है. आइए जानते हैं कि घर में मोरपंख कहां रखना शुभ माना जाता है और किन जगहों पर इसे भूलकर भी नहीं रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें: 10 Bad Habits: धर्मशास्त्र के अनुसार इंसान की बर्बादी का कारण बनती हैं ये 10 बुरी आदतें, समय रहते बदल लीजिए

पूजा घर और प्रवेश द्वार पर माना जाता है शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार मोरपंख को पूजा घर में रखना काफी शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है और देवी लक्ष्मी की कृपा बढ़ती है. कई लोग इसे मंदिर में भगवान कृष्ण की तस्वीर या मूर्ति के पास भी रखते हैं. इसके अलावा घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर ऊंचाई वाली जगह पर मोरपंख लगाने की भी सलाह दी जाती है. कहा जाता है कि इससे घर में नेगेटिव एनर्जी प्रवेश नहीं करती और घर का माहौल शांत बना रहता है. हालांकि ध्यान रहे कि मोरपंख दरवाजे के बिल्कुल नीचे या ऐसी जगह न हो, जहां उस पर धूल-मिट्टी या पैरों का असर पड़े.

बेडरूम, लिविंग रूम और स्टडी एरिया में भी रखा जाता है

वास्तु मान्यताओं के मुताबिक, बेडरूम में मोरपंख रखने से रिश्तों में मधुरता और पॉजिटिव माहौल बना रहता है. वहीं लिविंग रूम में रखा मोरपंख घर की सजावट के साथ-साथ शांत माहौल का प्रतीक भी माना जाता है. स्टडी टेबल या ऑफिस डेस्क पर मोरपंख रखने को भी अच्छा माना गया है. माना जाता है कि इससे पढ़ाई और काम में फोकस बढ़ता है. कई लोग इसे क्रिएटिविटी और मानसिक शांति से भी जोड़कर देखते हैं. इसके अलावा बगीचे, बालकनी या नेचर के करीब वाली जगहों पर भी मोरपंख रखना शुभ माना जाता है, क्योंकि इसे प्रकृति और विकास का प्रतीक माना जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

इन जगहों पर भूलकर भी न रखें मोरपंख

वास्तु मान्यताओं के अनुसार बाथरूम, टॉयलेट या उनसे सटी दीवारों पर मोरपंख नहीं लगाना चाहिए. कहा जाता है कि इससे उसकी सकारात्मकता खत्म हो जाती है. इसी तरह घर के अंधेरे कोनों, स्टोर रूम या कबाड़ वाली जगहों पर मोरपंख रखना भी अशुभ माना गया है. दक्षिण दिशा की दीवार पर मोरपंख लगाने से भी बचने की सलाह दी जाती है. वास्तु में इसे तनाव और मानसिक अशांति से जोड़कर देखा जाता है. इसके लिए पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा ज्यादा शुभ मानी गई है.

तिजोरी में रखें मोरपंख

कई लोग तिजोरी के अंदर मोरपंख रख देते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार इसे तिजोरी के ऊपर या सामने रखना बेहतर माना जाता है, ताकि उस पर रोशनी और साफ-सफाई बनी रहे. पिछले कुछ सालों में वास्तु और होम डेकोर से जुड़ी चीजों में लोगों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ी है. मोरपंख भी उन्हीं चीजों में शामिल है, जिसे लोग सजावट और आध्यात्मिक मान्यता दोनों वजहों से घर में रखना पसंद करते हैं. तो अगर किसी चीज से सुंदरता और पॉजिटिविटी दोनों मिलते हो तो उसे अपनाए जाने में क्या हर्ज है.

यह भी पढ़ें: Jyeshtha Purnima 2026:ज्येष्ठ पूर्णिमा का पूरा पुण्यफल पाना है तो करें मंत्र से लेकर दान तक का ये महाउपाय

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com