Purse ka Vastu Niyam: अगर आपको इस बात की चिंता हर समय सताती है कि खूब परिश्रम करने के बाद पैसा आता तो है, लेकिन टिकता नहीं है. कितना भी पैसा डाल लें लेकिन पर्स फटाफट खाली हो जाता हो तो आपको एक बार वास्तु से जुड़े उन नियमों के बारे में जरूर विचार करना चाहिए जो अक्सर आपकी कंगाली या फिर कहें पर्स के खाली होने का कारण बनते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स और पैसों से जुड़ी कुछेक बातें और आदतें अक्सर इंसान की कंगाली का बड़ा कारण बनती हैं. फिर चाहे थूक लगाकर नोट का गिनना हो या फिर जूठे हाथ पर्स से पैसा निकालना हो. आइए पर्स और पैसों से जुड़े महत्वपूर्ण वास्तु नियमों को विस्तार से जानते हैं.
वास्तु के इन उपायों से हमेशा पैसों से भरा रहेगा पर्स

Photo Credit: AI Generated Image @ gemini
- अगर आप चाहते हैं कि आपका पर्स हमेशा पैसों से भरा रहे तो आपको उसमें हमेशा मंगल प्रतीक जैसे गणेश-लक्ष्मी का सिक्का, रुद्राक्ष या फिर उनका चित्र, स्वास्तिक, श्री यंत्र, गोमती चक्र, कमलगट्टा आदि रखना चाहिए.
- वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि पर्स में गणेश-लक्ष्मी या फिर भगवान श्री विष्णु की पूजा में प्रयोग किया गया हल्दी मिश्रित अक्षत या फिर तेजपत्ता रखा जाए तो उसके शुभ प्रभाव से बटुआ हमेशा पैसों से भरा रहता है.
- वास्तु के अनुसार अलग-अलग राशियों के लिए अलग रंग के पर्स लकी साबित होते हैं. जैसे मेष, सिंह और धनु राशि को लाल रंग का पर्स रखना चाहिए.
- मिथुन, तुला और कुंभ राशि वाले लोग यदि चाहते हैं कि उनका पर्स हमेशा पैसों से भरा रहे तो उन्हें हमेशा नीले रंग का पर्स इस्तेमाल करना चाहिए.
- वास्तु के अनुसार वृषभ, कन्या और मकर राशि वालों के लिए भूरे रंग का पर्स बेहद शुभ साबित होता है, जबकि कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए सफेद रंग अत्यंत ही शुभ साबित होता है.
- वास्तु के अनुसार पर्स में सिक्के और नोट को अलग-अलग तरीके से सही तरीके से रखना चाहिए. कभी भी इन दोनों को एक साथ गलत तरीके से न रखें.
पर्स से जुड़े इन वास्तु नियमों की कभी न करें अनदेखी

- वास्तु के अनुसार पर्स में कभी भूलकर भी कटे-फटे नोट या फिर खोटे सिक्के नहीं रखना चाहिए.
- वास्तु के अनुसार पर्स के भीतर कभी भी किसी मृत व्यक्ति का चित्र या फिर कोई अश्लील तस्वीर नहीं रखनी चाहिए.
- वास्तु के अनुसार कुछ लोग पर्स में अक्सर तमाम तरह के बिल, लोगों के विजटिंग कार्ड्स और तमाम तरह के अन्य कागज रख लेते हैं. ऐसा करना वास्तु में बड़ा दोष माना गया है. ऐसे में इस दोष से बचने के लिए पर्स में कभी भी फालतू की चीजों को न रखें.
- वास्तु के अनुसार कभी भी कर्ज या लेन-देन के हिसाब वाली पर्ची को अपने पर्स में नहीं रखना चाहिए. ऐसे कागजों को पर्स में रखने की बजाय किसी अन्य फाइल या बैग आदि में सुरक्षित रूप से रखें.
Best day to buy clothes: ज्योतिष के अनुसार नये कपड़े किस दिन खरीदने और किस दिन पहनने चाहिए?
- वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में कभी भी नुकीली चीज जैसे चाकू, ब्लेड, कैंची, आदि न रखें. वास्तु के अनुसार ये सभी चीजें गंभीर वास्तु दोष पैदा करती हैं, जिसका दुष्प्रभाव आपके धन पर भी पड़ता है.
- वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने पर्स को कभी भी जूठे या फिर अशुद्ध हाथों से नहीं छूना चाहिए. मान्यता है कि अशुद्ध अवस्था में पर्स या फिर उसमें रखे पैसों को छूने से धन की लक्ष्मी रूठ जाती हैं और आदमी को हमेशा पैसों की किल्लत बनी रहती है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं