Mokshada Ekadashi 2023: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि बेहद शुभ मानी जाती है. कहते हैं एकादशी पर व्रत रखना अश्वमेध हवन जितना शुभ फल देता है. हर साल 24 एकादशी पड़ती हैं और हर एकादशी का अपना अलग महत्व होता है, जैसे अचला एकादशी, पापमोचिनी एकादशी, मोहिनी एकादशी, निर्जला एकादशी और देवउठनी एकादशी आदि. इन्हीं में से एक है मोक्षदा एकादशी. हर साल मार्गशीर्ष माह (Margashirsha Month) के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को मोक्षदा एकादशी कहते हैं. जानिए इस साल कब मनाई जाएगी एकादशी और इस बार कौन-कौनसे शुभ योग बन रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मोक्षदा एकादशी कब है | Mokshada Ekadashi Date In 2023
पंचांग के अनुसार, इस साल मोक्षदा एकादशी 22 दिसंबर, शुक्रवार के दिन मनाई जा रही है. मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी की तिथि 22 दिसंबर की सुबह 8 बजकर 16 मिनट से शुरू हो रही है और इस तिथि का समापन 23 दिसंबर की सुबह 7 बजकर 11 मिनट पर होगा.
वैष्णव समुदाय के लोग 22 नहीं बल्कि 23 दिसंबर के दिन मोक्षदा एकादशी मना रहे हैं. इस चलते 22 दिसंबर के दिन जो लोग एकादशी का व्रत रखेंगे वे लोग अगले दिन 23 दिसंबर, दोपहर 1 बजकर 22 मिनट से 3 बजकर 25 मिनट के बीच व्रत का पारण करेंगे. वहीं, 23 दिसंबर के दिन व्रत रख रहे लोग 24 दिसंबर की सुबह 7 बजकर 10 मिनट से 9 बजकर 14 मिनट के बीच व्रत का पारण करेंगे.
मोक्षदा एकादशी पर बनने वाले शुभ योगइस साल मोक्षदा एकादशी पर कई शुभ योग (Shubh Yog) बन रहे हैं. इनमें से पहला योग है सर्वार्थ सिद्धि योग. इस योग का निर्माण 22 दिसंबर की सुबह 7 बजकर 10 मिनट से लेकर शाम के 9 बजकर 36 मिनट के बीच होगा. इसी समयावधि में रवि योग भी बन रहा है. इस दौरान विष्णु पूजा की जा सकती है.
इस दिन शिव योग (Shiv Yog) का भी निर्माण होने वाला है. शिव योग सुबह 11 बजकर 11 मिनट से अगले दिन 23 दिसंबर की सुबह 9 बजकर 8 मिनट तक रहेगा.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं