वृन्दावन के सरकारी आश्रय सदन में रह रहीं 70 से भी अधिक वृद्ध, विधवा एवं परित्यक्त (जिन्हें परिवारवालों ने छोड़ दिया) महिलाओं को मंदिरों तक ले जाने और वापस लाने के लिए राज्य सरकार जल्दी ही मिनी बस सेवा शुरू करेगी.
महिला कल्याण विभाग की विशेष सचिव मेधा रूपम ने इसकी जानकारी दी. रूपम रामताल के निकट बनाए गए कृष्ण आश्रय सदन एवं अन्य स्थानों पर रह रहीं बेसहारा महिलाओं के रहने-खाने की व्यवस्था का जायजा लेने यहां आई थीं. उन्होंने बताया, ‘‘हालांकि, आश्रय सदन में अभी भी उसकी क्षमता से कम महिलाएं रह रही हैं. जरुरतमंद महिलाओं को सदन का लाभ मिल सके, इसके लिए इसका प्रचार-प्रसार करना आवश्यक है.''
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
RTI डालकर पूछा, भगवान कृष्ण का जन्म कब और कहां हुआ, दस्तावेज दें, प्रशासन हैरान
रूपम ने बताया कि कृष्ण कुटीर महिला आश्रय सदन में 1,000 विधवा एवं वृद्ध महिलाओं के रहने की व्यवस्था है. अभी यहां करीब 70 महिलाएं रह रही हैं. उन्होंने कहा कि कई महिलाएं उम्र, भिक्षावृत्ति और अन्य कारणों से आश्रय सदन तक आने-जाने में असमर्थ हैं. ऐसी महिलाओं की मदद करने के लिए मिनी बस सेवा शुरू की जाएगी.
रूपम ने कहा कि सरकार इन सभी महिलाओं को सम्मानजनक जीवन देने के लिए प्रतिबद्ध है.
VIDEO: मथुरा की रंगत ही बदल गई...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं