हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है. इस दिन भगवान शिव की पूजा करने का विधान है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिव जी की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है. साथ ही व्यक्ति को समस्याओं से छुटकारा मिलता है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. पंचांग के अनुसार फिलहाल आषाढ़ महीना चल रहा है और इस माह की मासिक शिवरात्रि काफी ज्यादा खास मानी जा रही है. इसी कड़ी में आइए जानते हैं जुलाई में मासिक शिवरात्रि कब है और शुभ मुहूर्त क्या रहेगा.
कब है मासिक शिवरात्रि?
हिन्दू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 12 जुलाई को रात 10 बजकर 29 मिनट पर होगी. वहीं, इसका समापन 13 जुलाई को शाम 6 बजकर 49 मिनट पर होगा. ऐसे में निशिता काल को देखते हुए मासिक शिवरात्रि 12 जुलाई, दिन रविवार को मनाई जाएगी.
पूजा का शुभ मुहूर्त
मासिक शिवरात्रि की पूजा निशिता मुहूर्त में करना अत्यंत लाभदायक माना जाता है. पंचांग के अनुसार निशिता मुहूर्त 13 जुलाई को रात 12:07 बजे से 12:47 बजे तक रहेगा. ऐसे में भक्त इस अवधि में भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं.
शुभ योग
आषाढ़ मास की मासिक शिवरात्रि काफी ज्यादा खास मानी जा रही है. दरअसल, इस दिन कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है. ऐसे में वृद्धि योग सुबह से लेकर रात 8:06 बजे तक रहेगा. इसके बाद ध्रुव योग की शुरुआत होगी जो अगले दिन शाम 4 बजे रहेगा. ये दोनों योग शुभ कार्यों के लिए अत्यंत लाभदायक माने जाते हैं.
पूजा विधि
- सुबह स्नान कर व्रत का संकल्प लें.
- पूजा के दौरान शिवलिंग पर गंगाजल, दूध और पंचामृत अर्पित करें.
- साथ ही बेलपत्र, धतूरा, भांग और सफेद पुष्प चढ़ाएं.
- विधि-विधान से शिव चालीसा और रुद्राष्टक का पाठ करें.
- रात में सच्चे मन से भगवान शिव का ध्यान करें.
- अगले दिन विधि-विधान से व्रत का पारण करें.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में दुल्हन, बारात या शादी दिखे तो समझिए क्या होने वाला है? जानिए किस बात का है इशारा
यह भी पढ़ें: Ravivar ke Upay: रविवार को करें श्री सूर्य अष्टकम का पाठ, जीवन में होगा सुख-समृद्धि का वास, दूर होंगे कष्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं