Maine Tere Hi Bharose Hanuman Lyrics: हिन्दू धर्म में सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होते हैं. इसी तरह मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन बजरंगबली की पूजा करने से साधक की जीवन से भय, रोग, संकट और जीवन की अनेक परेशानियां दूर होती हैं. साथ ही सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इस दिन आप हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान सागर में नैया डार दई' भजन गा सकते हैं. इस भजन में भक्त हनुमान जी से प्रार्थना करते हैं कि बजरंबली हमें आप पर पूरा भरोसा और आप मेरे जीवन की नैया को परेशानियों और संकटों के सागर से पार लगाइए. यहां पढ़िए भजन के सुंदर लिरिक्स...
मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान सागर में नैया डार दई (Maine Tere Hi Bharose Hanuman)
मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान,
सागर में नैया डार दई...
काहे की या नाव बनाई,
काहे की पतवार...
रामा काहे की लगा दी जंजीर,
सागर में नैया डार दई...
मैने तेरे ही भरोसे हनुमान,
सागर में नैया डार दई...
राम नाम की नाव बनाई,
भक्ति की पतवार...
ओ रामा ज्ञान की लगा दी जंजीर,
सागर में नैया डार दई...
मैने तेरे ही भरोसे हनुमान,
सागर में नैया डार दई ...
कौन सखी वामें बैठन हारे,
कौन है खेवनहार...
रामा कौन लगावे बेड़ा पार,
सागर में नैया डार दई...
मैने तेरे ही भरोसे हनुमान,
सागर में नैया डार दई...
सीता मैया बैठनहारी,
लक्ष्मण खेवनहार...
मोरे राम जी लगावे बेड़ा पार,
सागर में नैया डार दई...
मैने तेरे ही भरोसे हनुमान,
सागर में नैया डार दई...
तुलसीदास आस रघुवर की,
चरणन में बलिहार...
मोरे बालाजी लगाहे बेडा पार,
सागर में नैया डार दई...
मैने तेरे ही भरोसे हनुमान,
सागर में नैया डार दई...
मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान,
सागर में नैया डार दई...
यह भी पढ़ें: हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और बजरंग बाण में कौन सा है सबसे प्रभावशाली? पंडित से जानिए तीनों में अंतर
यह भी पढ़ें: जितिया व्रत 2026 कब है? प्रदोष काल में होगी पूजा, जानिए पूजा-पारण का समय और भगवान कृष्ण से जुड़ी कथा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं