विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Feb 18, 2023

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर इन 5 कामों से मिलेगी भगवान शिव की कृपा, भोलेनाथ हो जाएंगे प्रसन्न 

Maha Shivratri 2023: जल्द ही महाशिवरात्रि का महापर्व आने वाला है इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा-आराधना कर भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं. 

Read Time: 3 mins
Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर इन 5 कामों से मिलेगी भगवान शिव की कृपा, भोलेनाथ हो जाएंगे प्रसन्न 
Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर इस तरह संपन्न करें पूजा.  

Mahavishratri 2023: महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा-आराधना की जाती है. माना जाता है कि इसी दिन माता पार्वती और शिव शंकर विवाह के बंधन में बंधे थे. इस साल आने वाली 18 फरवरी के दिन शिवरात्रि का महापर्व मनाया जाएगा. भक्त इस दिन अपने आराध्य भोलेनाथ की पूजा करते हैं और उनसे अपनी इच्छाओं की पूर्ति की कामना करते हैं. इस दिन खासतौर से भक्त प्रयासरत रहते हैं कि भगवान शिव (Lord Shiva) को प्रसन्न कर सकें. जानिए वे कौनसे कार्य हैं जिनसे भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं. 

फरवरी में इन 13 दिनों में बन रहे हैं विवाह के शुभ मुहूर्त, जानिए गृह प्रवेश कब करना रहेगा सही

महाशिवरात्रि पर कैसे करें भगवान शिव को प्रसन्न | How To Impress Lord Shiva On Mahashivratri 

व्रत करना 


महाशिवरात्रि के दिन सुबह-सवेरे उठकर स्नान के पश्चात व्रत (Mahashivratri Vrat) का प्रण लिया जा सकता है. भोलेनाथ के लिए जो भक्त व्रत रखते हैं मान्यतानुसार भोलेनाथ उनसे प्रसन्न होते हैं. व्रत रखने के पश्चात भगवान शिव की पूजा की जाती है. 

पहने यह रंग 


मान्यतानुसार हर रंग को किसी ना किसी देवी-देवता से जोड़कर देखा जाता है. इन रंगों का पूजा-पाठ में विशेष महत्व होता है और इन्हीं रंगों को अपने आराध्य की पूजा में शामिल किया जाता है. भक्त शिवरात्रि के दिन हरे रंग के वस्त्र धारण कर सकते हैं. इस रंग को शुभ माना जाता है. इसके अलावा इस बात का ध्यान रखें कि आप जो भी वस्त्र पहनें उनका नया होना अनिवार्य नहीं है परंतु वस्त्रों का साफ होना जरूरी है. साथ ही, काले रंग के वस्त्र पहनने से इस दिन खासा परहेज किया जाता है. 

शिवलिंग की पूजा 


महाशिवरात्रि के दिन घर पर शिवलिंग लाना बेहद शुभ माना जाता है. यह शिवलिंग छोटा भी हो सकता है. मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर शिवलिंग की पूजा और अभिषेक करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है. 


अर्पित करें ये चीजें 

महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ की पूजा का विधान है. इस दिन पूजा में उन चीजों को शामिल किया जाता है जो भोलेनाथ (Bholenath) को प्रिय हों और उन्हें प्रसन्न कर सकें. अक्षत, चंदन, गंगाजल, धतूरा, बेलपत्र और दही के साथ-साथ लाल-सफेद फूलों को पूजा में सम्मिलित करना शुभ मानते हैं. 

मंदिर की सफाई 


महाशिवरात्रि पर आप घर पर पूजा कर रहे हैं या नहीं फिर भी घर के मंदिर को साफ रखें. घर का मंदिर स्वच्छ रहेगा तो भगवान शिव प्रसन्न होंगे. कहते हैं मंदिर को साफ रखने पर माता लक्ष्मी की भी कृपा मिलती है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि है इस दिन, कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त जानें यहां और इस पूजा विधि से करें पूजा
Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर इन 5 कामों से मिलेगी भगवान शिव की कृपा, भोलेनाथ हो जाएंगे प्रसन्न 
Nirjala Ekadashi 2024 date : साल भर के एकादशी व्रत के पुण्यों के बराबर है निर्जला एकादशी
Next Article
Nirjala Ekadashi 2024 date : साल भर के एकादशी व्रत के पुण्यों के बराबर है निर्जला एकादशी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com