माघ माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से गुप्त नवरात्रि, होगी नौ दिन नौ देवियों की पूजा

माघ माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से गुप्त नवरात्रि, होगी नौ दिन नौ देवियों की पूजा

फाईल फोटो

माघ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा यानी 9 फरवरी, मंगलवार से गुप्त नवरात्रि आरंभ हो गई। यह पर्व नौ दिनों तक चलेगा, जिसमें आदि शक्ति दुर्गा के नौ रुपों की पूजा की जाएगी।

कलश स्थापना से शुरू हुए देवी आराधना के इस पर्व का समापन 17 फरवरी, बुधवार को होगा।
 
एक वर्ष में होते हैं कुल चार नवरात्रि पर्व
सनातन हिंदू धर्म में एक वर्ष में कुल चार नवरात्रि पर्व होते हैं। इसमें दो दृश्य (प्रत्यक्ष) और दो गुप्त होते हैं। सामान्य लोग केवल दो नवरात्रि—चैत्र और आश्विन नवरात्रि—के बारे में जानते हैं, क्योंकि प्राय: वह सार्वजनिक रूप से हर जगह मनाया जाता है।
 
जबकि माघ और आषाढ़ महीने में नवरात्रि पर्व का आयोजन उतने बड़े पैमाने पर नहीं होता है, जितने बड़े पैमाने पर चैत्र और आश्विन नवरात्र मनाया जाता है। इसलिए माघ और आषाढ़ महीने की नवरात्रि पूजन को गुप्त नवरात्रि कहते हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com