Magh Mela 2023: माघ मेला की तिथियों का ऐलान, जानें 2023 में कब-कब होगा पवित्र स्नान

Magh Mela 2023: प्रयागराज में आयोजित होने वाले माघ मेला तिथियों का ऐलान कर दिया गया है. साल 2023 में माघ मेला की शुरुआत 06 जनवरी से होने वाला है.

Magh Mela 2023: माघ मेला की तिथियों का ऐलान, जानें 2023 में कब-कब होगा पवित्र स्नान

Magh Mela 2023: साल 2023 में होने वाले माघ मेला की तारीख की घोषणा कर दी गई है.

Magh Mela 2023: साल 2023 में होने वाले माघ मेला (Magh Mela) की तिथियां की घोषणा कर दी गई है. माघ मेले (Magh Mela) का पहला स्नान पौष मास की पूर्णिमा यानी 6 जनवरी 2023 को होगा. जबकि मास मेले का सामापन 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर होगा. बता दें कि माघ मेला दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक मेला है. इस मेले में देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु प्रयागराज (Prayagraj) के त्रिवेणी संगम (Triveni Sangam) में आस्था की डुबकी लगाते हैं. आइए जानते हैं साल 2023 में आयोजित होने वाले माघ मेले की तिथियों (Magh Mela Dates 2023) के बारे में.

06 जनवरी से 18 फरवरी 2023 तक चलेगा माघ मेला | Magh Mela 2023 Dates

बीते 16 जुलाई, शनिवार को प्रयागराज मेला प्राधिकरण (Prayagraj Fair Authority) ने माघ मेला 2023 के लिए स्नान की तिथियों की घोषणा कर दी है. बता दें कि यह फैसला मेला प्राधिकरण की हुई बैठक के बाद स्नान की तिथियों का ऐलान किया गया. साल 2023 में माघ मेले (Magh Mela) का आयोजन 6 जनवरी, पौष मास की पूर्णिमा (Pausha Purnima 2023) से होगा. माघ मेले का पहला स्नान पौष पूर्णिमा के दिन 6 जनवरी को होगा. मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2023) पर्व पर 14-15 जनवरी को होगा. माघ मेले का समापन 18 फरवरी को महाशिवरात्रि (Maha Shivratri 2023) के अवसर पर ही होगा. जबकि मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2023) का स्नान 21 फरवरी, 2023 को होगा. इसके अलावा 5 फरवरी, 2023 को माघी पूर्णिमा (Maghi Purnima 2023) के स्नान के साथ ही एक महीने का कल्पवास भी समापन हो जाएगा.

Kanwar Yatra 2022: सावन के महीने में क्यों होती है कांवड़ यात्रा, जानें इसका इतिहास और महत्व

कब-कब होगा माघ मेला 2023 का स्नान | Magh Mela Snan Dates 2023

  • पौष पूर्णिमा- 06 जनवरी 2023, शुक्रवार 
  • मकर संक्रांति- 14 या 15 जनवरी 2023, शनिवार 
  • मौनी अमावस्य- 21 जनवरी 2023, बृहस्पतिवार 
  • माघी पूर्णिमा- 05 फरवरी 2023, रविवार 
  • महाशिवरात्रि 16 फरवरी 2023 शनिवार

Sawan Shivratri 2022 Date: सावन शिवरात्रि का व्रत कब रखें 26 या 27 जुलाई को, यहां जानें सही डेट और विधि

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

मॉनसून स्किन केयर टिप्स बता रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा​

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com