Jaya Kishori Motivational Quotes: जीवन में उतार-चढ़ाव आना एकदम सामान्य बात है. लेकिन कई बार असफलताएं, तनाव और नकारात्मक विचार व्यक्ति का आत्मविश्वास कमजोर कर देते हैं. ऐसे समय में सही फैसले लेना और कॉन्फिडेंस बनाए रखना काफी ज्यादा जरूरी होता है. साथ ही ऐसे मुश्किल समय में पॉजिटिव सोच और प्रेरणा हमें आगे बढ़ने की ताकत देती है. अगर आपके जीवन में काफी निराशा छा रही है तो आपके लिए प्रसिद्ध कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी के प्रेरणादायक विचार काफी ज्यादा महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं. उनके विचार जीवन को सकारात्मक नजरिए से देखने की सीख देते हैं. आइए जाानते हैं जया किशोरी के वो अनमोल विचार जो आपके अंदर नया उत्साह और कॉन्फिडेंस जगा सकते हैं.
1. 'जिन्हें आसानी से कुछ नहीं मिलता, उन्हें एक दिन सब मिल जाता है.'
2. 'शिक्षा वाणी से देने के बजाए आचरण से दी जाए तो ज्यादा प्रभावशाली होती है.'
3. 'जो खो चुके उसे भूल जाओ और जो पाना चाहते हो उसे हासिल करने के लिए काम करो.'
4. 'अगर जिंदगी को खुशहाल बनाना चाहते हो तो अपने विचारों को चुननाा सीखो.'
5. 'फ्यूचर के लिए प्लानिंग जरूरी है, लेकिन प्रेजेंट को इग्नोर करना लाइफ केे साथ इनजस्टिस है.'
6. 'अगर आपकी संगति कृष्ण जैसी है तो जीवन संवर जाएगा, और अगर शकुनि जैसी है तो मुश्किलें बढ़ जाएंगी.'
7. 'मनुष्य की क्षमता वही रहती है, फर्क केवल संगति का होता है.'
8. 'मनचाही जिंदगी बनती नहीं, बनानी पड़ती है.'
9. 'जरूरी नहीं हर बार आपके शब्दों को सही समझा जाए, इसलिए कभी-कभी चुप रहनाा ज्यादा बेहतर होता है.'
10. 'कभी भी अपनी तुलना किसी से ना करें, सबका जीवन अलग है, कठिनाइयां अलग हैं, राह अलग हैं.'
यह भी पढ़ें: 'अपनों को सिर्फ कमाई नहीं, उन्हें आपकी भी जरूरत होती है', गौर गोपाल दास के अनमोल विचार
यह भी पढ़ें: Hast Rekha: क्या आपकी हथेली में भी दोमुखी है भाग्य रेखा? एस्ट्रोलॉजर ने बताया कब तक रहता है संघर्ष
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं