विज्ञापन

भगवान शिव ने पार्वती को 'अमरत्व का रहस्य' सुनाने से पहले त्याग दी थीं ये 5 चीजें

कहा जाता है कि माता पार्वती को अमरत्व का रहस्य सुनाने से पहले भगवान शिव ने 5 प्रतीकात्मक और शक्तिशाली चीजों को त्याग दिया था. आज के इस आर्टिकल में हम उन्हीं वस्तुओं के बारे में बताने जा रहे हैं.

भगवान शिव ने पार्वती को 'अमरत्व का रहस्य' सुनाने से पहले त्याग दी थीं ये 5 चीजें
भगवान गणेश को महागुण पर्वत पर छोड़ दिया था और उनको जिम्मेदारी दी थी कि कथा के बीच में कोई भी गुफा में प्रवेश न कर सके. 

Lord shiva and amratva mystry : हर रोज भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ पहुंच रहे हैं. आपको बता दें कि इस साल अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ 3 जुलाई से हुआ है. मान्यता है अमरनाथ वही स्थान है जहां भगवान शिव ने देवी पार्वती को अमरत्व का रहस्य बताया था. कहा जाता है कि माता पार्वती को अमरत्व का रहस्य सुनाने से पहले भगवान शिव ने 5 प्रतीकात्मक और शक्तिशाली चीजों को त्याग दिया था. आज के इस आर्टिकल में हम उन्हीं वस्तुओं के बारे में बताने जा रहे हैं.

Sawan 2025 : क्यों बजाते हैं शिव जी की पूजा के बाद 3 ताली, जानिए यहां महत्व

पहलगाम में नंदी - Nandi

शिवपुराण के अनुसार, जब भगवान शिव माता-पार्वती को अमरत्व का रहस्य बताने के लिए अमरनाथ गुफा की ओर चल रहे थे, तब उन्होंने अपने वाहन नंदी को पहलगाम में त्याग दिया था.

चंद्रमा का त्याग - Chandrama

फिर कुछ देर चलने के बाद भगवान शिव ने अपने मस्तक पर सुशोभित चंद्रमा का त्याग कर दिया था. जिस जगह पर भोलेनाथ अपने चंद्र को छोड़ा था उस जगह का नाम चंदनवाड़ी के नाम से जाना जाता है. 

वासुकी नाग का त्याग - Vasuki naag

इसके बाद भगवान शिव के कुछ दूर चलने के बाद वासुकी नाग का त्याग किया था. इस जगह को शेषनाग के नाम से जाना जाता है.

पंचतरणी में गंगा जी - Panchtarini

फिर भगवान शिव ने अपनी जटाओं से गंगाजी को मुक्त किया था. जिस जगह पर इसका त्याग किया था वह स्थान पंचतरणी नाम से जाना जाता है.  

भगवान गणेश का त्याग - lord ganesha

मान्यतानुसार अंत में भगवान शिव ने और कई कथाओं में भी जिक्र मिलता है कि भगवान गणेश को महागुण पर्वत पर छोड़ दिया था और उनको जिम्मेदारी दी थी कि कथा के बीच में कोई भी गुफा में प्रवेश न कर सके. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com