विज्ञापन

Ganesh Puja Tips: बुधवार के दिन पूजा के इन 5 उपायों से बरसता है गणपति बप्पा का आशीर्वाद

Ganesh puja ke upay: सनातन परंपरा में सुखकर्ता, दुखहर्ता, लंबोदर, एकदंत समेत कई नामों से पूजे जाने वाले भगवान गणेश जी की पूजा सभी दुखों को दूर करके सुख-सौभाग्य दिलाने वाली मानी गई है. आज बुधवार के दिन आखिर पूजा के किस उपाय से प्रसन्न होंगे गजानन, जानने के लिए जरूर पढ़ें ये लेख.

Ganesh Puja Tips: बुधवार के दिन पूजा के इन 5 उपायों से बरसता है गणपति बप्पा का आशीर्वाद
भगवान श्री गणेश जी की पूजा के उपाय
NDTV

Lord Ganesha Worship Remedies: हिंदू मान्यता के अनुसार सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी या देवता की पूजा के लिए समर्पित माने गये हैं. यदि बात करें बुधवार की तो यह रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश जी (Lord Ganesha) की पूजा के लिए जाना जाता है. भगवान श्री गणेश एक ऐसे देवता हैं, जिनकी पूजा के बगैर किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत नहीं होती है. सभी संकटों को दूर करके सुख-सौभाग्य बरसाने वाले गणपति को मनाने के लिए आज पूजा में कौन से उपाय करने चाहिए, आइए इसे विस्तार से जानते हैं. 

1. दूर्वा से दूर होंगे सारे दुख 

Latest and Breaking News on NDTV

सनातन परंपरा में जिनके नाम का अर्थ ही किसी चीज का श्रीगणेश करना कहा जाता है, उस मंगलमूर्ति यानि गणपति महाराज को मनाने के लिए आज पूजा में उनकी सबसे प्रिय चीज यानि दूर्वा अवश्य चढ़ाएं. हिंदू मान्यता के अनुसार एक बार भगवान श्री गणेश जी ने अनलासुर नाम के राक्षस को जब निगल लिया तो उनके पेट में जलन होने लगी थी. तब ऋषियों की सलाह पर उन्हें दूर्वा की गांठें खिलाई गई थीं. 

मान्यता है कि दूब के प्रभाव से उनके पेट की जलन शांत हो गई थी. तब से लेकर आज तक गणपति की पूजा में विशेष रूप से दूर्वा चढ़ाई जाती है. गणपति से मनचाहा आशीर्वाद पाने के लिए साधक को उनकी पूजा में 21 दूर्वा की गांठें चढ़ानी चाहिए. गणपति को दूर्वा हरी और कोमल चढ़ाएं. भूलकर भी सूखी दूर्वा न चढ़ाएं. 

2. सिंदूर से संवरेगा भाग्य

Latest and Breaking News on NDTV

हिंदू मान्यता के अनुसार पवनपुत्र हनुमान की तरह भगवान श्री गणेश जी को सिंदूर चढ़ाने का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. ऐसे में आज गणपति को चमेली के तेल के साथ सिंदूर जरूर अर्पित करें. मान्यता है कि सिंदूर चढ़ाने से गणपति शीघ्र ही प्रसन्न होकर सभी बाधाओं को दूर करते हुए सुख-सौभाग्य प्रदान करते हैं. 

3. गणपति को लगाएं इन चीजों का भोग 

Latest and Breaking News on NDTV

हिंदू मान्यता के अनुसार किसी भी देवता की पूजा में यदि उनके प्रिय भोग को अर्पित किया जाए तो वह शीघ्र ही प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं. ऐसे में आज गणपति के प्रिय भोग मोदक या फिर मोतीचूर का लड्डू चढ़ाना न भूलें. 

4. गणपति को चढ़ाएं शमी पत्र

Latest and Breaking News on NDTV

हिंदू मान्यता के अनुसार गणपति की पूजा में तुलसी पत्र चढ़ाना निषेध है, वहीं उनकी पूजा में शमी पत्र को चढ़ाना बेहद शुभ माना गया है. मान्यता है कि शमीपत्र अर्पित करने पर गणपति शीघ्र ही प्रसन्न होकर साधक की बड़ी से बड़ी बाधा, संकट और शोक को दूर कर देते हैं. 

Daily Puja Rules: घर में की जाने वाली पूजा के भी होते हैं नियम, अनदेखी करने वालों की नहीं पूरी होती है मनोकामना

5. श्वेतार्क गणपति की करें पूजा 

हिंदू धर्म में गणपति के विभिन्न स्वरूप की पूजा की जाती है. गणपति की मूर्ति न होने पर गाय के गोबर से बने गणेश या फिर सुपाड़ी को गणपति बनाकर पूजा जाता है, लेकिन इन सभी में श्वेतार्क गणपति की पूजा अत्यंत ही शुभ और फलदायी मानी गई है. ऐसे में यदि संभव हो तो आज आक के पौधे की जड़ से बनाई जाने वाली श्वेतार्क गणपति की प्रतिमा की विशेष पूजा अवश्य करें. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ganesh Puja Ke Upay, Bhagwan Ganesh, Ganpati Bappa, Budhwar Ki Puja Ke Upay, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com