विज्ञापन

Leo Aaj Ka Rashifal: संपत्ति और वाहन के मामलों में सावधानी जरूरी, परिवार में मतभेद संभव

Leo Horoscope Today 18 September 2026, Singh Rashifal: घर के किसी सदस्य की बात आपको कठोर लग सकती है. घर की कोई जिम्मेदारी और नौकरी या व्यवसाय का दबाव एक साथ सामने आ सकता है.

Leo Aaj Ka Rashifal: संपत्ति और वाहन के मामलों में सावधानी जरूरी, परिवार में मतभेद संभव
Leo Aaj Ka Rashifal 18 September 2026 | Singh Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Leo Horoscope Today 18 September 2026, Singh Rashi ka Rashifal: सिंह राशि से चंद्रमा का चौथे भाव में गोचर से आज आप कहीं बाहर जाने से अच्छा घर में रहना अदिक पसंद करेंगे. घर, संपत्ति, वाहन और मन की शांति से जुड़े विषयों को प्रमुखता देंगे. चौथा भाव मन की स्थिति से भी जुड़ा है, इसलिए बाहरी तौर पर सब ठीक होने के बावजूद भीतर किसी बात को लेकर असंतोष रह सकता है. दूसरों की अपेक्षाओं के अनुसार लगातार चलते रहने के बजाय यह समझना जरूरी होगा कि आपको वास्तव में किस दिशा में संतुलन चाहिए.

घर के किसी सदस्य की बात आपको कठोर लग सकती है, लेकिन तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें. अन्यथा स्थिति और उलझ सकती है. 

चंद्रमा की दृष्टि दसवें भाव पर पड़ने से कार्यक्षेत्र आज विशेष सक्रिय रहेगा. घर की कोई जिम्मेदारी और नौकरी या व्यवसाय का दबाव एक साथ सामने आ सकता है. काम को प्राथमिकता के अनुसार बांटेंगे तो दोनों मोर्चे संभाले जा सकेंगे. 

नौकरी करने वालों को वरिष्ठ अधिकारी के सामने अपनी उपलब्धियों को स्पष्ट रूप से रखना चाहिए, लेकिन किसी सहकर्मी को नीचा दिखाकर अपनी स्थिति मजबूत करने का प्रयास न करें. व्यापार में काम की गति बढ़ सकती है. कोई पुराना संपर्क दोबारा सक्रिय होकर नया अवसर दे सकता है. हालांकि केवल संबंधों के भरोसे सौदा तय करना ठीक नहीं होगा. भुगतान की शर्तें और समयसीमा पहले निश्चित कर लें. 

जो लोग घर से व्यवसाय करते हैं, उनके लिए निजी और व्यावसायिक मामलों को अलग रखना फायदेमंद रहेगा. घर की छोटी बातों को लेकर चिड़चिड़ापन दिखाने से माहौल खराब हो सकता है. यदि मन में कोई शिकायत है तो उसे शांत तरीके से सामने रखना ज्यादा असरदार रहेगा.

उपाय: किसी मंदिर में गेहूं का दान करें और परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना करें.
शुभ रंग: सुनहरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Singh Rashifal, Leo Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com