विज्ञापन
This Article is From Sep 22, 2018

कुंभ मेला इस बार बेहद खास, श्रद्धालुओं को मिलेगी हेलीकॉप्टर की सुविधा और रहने के लिए 5,000 कॉटेज

कुंभ के दौरान 5,000 कॉटेज बनाए जाएंगे, जिसमें 1,200 स्विस कॉटेज होंगे. इनमें डीलक्स, सुपर डीलक्स श्रेणी के होंगे. बाहर से आने वाले श्रद्धालु इन स्थानों पर रुक सकेंगे.

कुंभ मेला इस बार बेहद खास, श्रद्धालुओं को मिलेगी हेलीकॉप्टर की सुविधा और रहने के लिए 5,000 कॉटेज
उप्र : कुंभ में 5,000 कॉटेज बनेंगे, श्रद्घालुओं को मिलेंगी कई सुविधाएं
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में अगले वर्ष लगने वाले कुंभ मेले को लेकर सरकार ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं. अधिकारियों का दावा है कि कुंभ के दौरान पहली बार देश एवं विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर की सुविधा मुहैया कराई जाएगी और साथ में पूरे कुंभ में टेंट सिटी विकसित की जाएगी जिसमें 5,000 कॉटेज होंगे. 

पर्यटन विभाग के सूत्रों के मुताबिक, केंद्र एवं प्रदेश सरकार पिछले डेढ़ साल से कुंभ की बेहतर तैयारियों में लगी हुई है. हम वहां पर आधुनिक व्यवस्था श्रद्धा और परंपरा के साथ देंगे. इस क्रम में हेलीकॉप्टर से महाकुंभ दर्शन कराया जाएगा. कुंभ का आकर्षण इस बार भी अखाड़ों का स्नान व शाही सवारी होंगी. 

Anant Chaturdashi: विष्‍णु के अनंत स्‍वरूप की उपासना का दिन है अनंत चतुर्दशी, जानिए पूजा विधि और व्रत कथा

कुंभ के दौरान देशभर के कलाकार यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे. इसके लिए छह अलग-अलग केंद्र बनाए जाएंगे. लगभग 10,000 की क्षमता वाला एक कंवेंशन सेंटर बनेगा, जहां कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी. कुंभ का प्रचार-प्रसारदूतावासों के माध्यम से भी किया जाएगा. 

पर्यटन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महाकुंभ में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था होगी. खुफिया कैमरे से निगरानी होगी, कमांडो दस्ते तैनात होंगे. शहर का नवीनीकरण, चौड़ीकरण किया जा रहा है. 

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान को ध्यान में रखते हुए इको फ्रेंडली सेनिटेशन की व्यवस्था की जा रही है. बायोडिग्रेबल टॉयलेट लगाए जाएंगे ताकि गंगा में गंदगी न जाए. बेहतर सड़क, बिजली, पानी की सुविधा देंगे.

उत्तर प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी के मुताबिक,"कुंभ के दौरान 5,000 कॉटेज बनाए जाएंगे, जिसमें 1,200 स्विस कॉटेज होंगे. इनमें डीलक्स, सुपर डीलक्स श्रेणी के होंगे. बाहर से आने वाले श्रद्धालु इन स्थानों पर रुक सकेंगे."

Ganesh Visarjan: जानिए अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त, पूजा विध‍ि और महत्‍व
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kumbh 2018, Kumbh Mela
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com