तिरवनंतपुरम:
केरल मंत्रिमंडल ने भगवान अयप्पा के दर्शन के लिए हर साल आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की जररत को ध्यान में रखते हुये सबरीमाला में एक ग्रीनफील्ड हवाईअड्डा बनाने की आज सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी.
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में आज यहां कहा गया कि मंत्रिमंडल ने केरल राज्य औद्योगिक विकास निगम को इस प्रस्तावित हवाईअड्डे पर एक अध्ययन कराने का जिम्मा सौंपा. वर्तमान में पहाड़ों पर स्थित इस मंदिर तक सड़क मार्ग से ही पहुंचा जाता है.
इसमें कहा गया है कि हाल के वषरें में मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गयी है और नवंबर-जनवरी के त्योहारी मौसम के दौरान ट्रैफिक की भीड़ को कम करने का विकल्प हवाईअड्डा ही है.
माकपा के नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार ने इस मंदिर के समीप एरमेली में हवाईअड्डा खोलने का प्रस्ताव रखा था जिससे देश और विदेश से आने वाले सबरीमाला तीर्थयात्रियों को लाभ मिलेगा. तिरवनंतपुरम से करीब 100 किलोमीटर दूर केरल के पथानामथिट्टा जिले में सबरीमाला से करीब 45 किलोमीटर दूर एरमेली स्थित है.
आस्था सेक्शन से जुड़े अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
भगवान अयप्पा, सबरीमाला में हवाईअड्डा, Lord Ayyappa, Airport In Sabarimala