Karwa Chauth 2023: आखिर क्यों दूध में पानी मिलाकर करवा चौथ पर दिया जाता है चंद्रमा को अर्घ्य, चलिए बताते हैं आपको

Karwa Chauth 2023 date: करवा चौथ की पूजा तब पूरी होती है जब चंद्रमा को अर्घ्य देकर छलनी से चांद और फिर पति को देखा जाता है, लेकिन चांद को अर्घ्य देने के लिए दूध और पानी को मिलाकर अर्घ्य क्यों दिया जाता है. चलिए जानते हैं.

Karwa Chauth 2023: आखिर क्यों दूध में पानी मिलाकर करवा चौथ पर दिया जाता है चंद्रमा को अर्घ्य, चलिए बताते हैं आपको

Chandra Arghya vidhi 2023: जानिए करवा चौथ पर चंद्रमा को अर्घ्य देने के नियम.

खास बातें

  • अगर आप भी करती हैं करवा चौथ तो जान लें ये नियम.
  • जानें क्यों दूध में पानी डालकर ही दिया जाता है अर्घ्य.
  • जान लीजिए इसके पीछे की बड़ी वजह.

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ के त्योहार को लेकर सुहागिन महिलाएं बहुत एक्साइटेड रहती हैं. इस बार ye दिन 1 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा. करवा चौथ (Karwa Chauth) के दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं, पति के लंबी उम्र के लिए कामना करती है और शाम को जब चांद (Moon) उगता है तो उसे अर्घ्य देने के बाद ही अपने पति के हाथ से अपना व्रत पूरा (Karwa Chauth Vrat) करती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि चंद्रमा को अर्घ्य (Chandra Arghya) देने का सही तरीका क्या है आइए हम आपको बताते हैं.

करवा चौथ पूजा की थाली में जरूर शामिल करें इन चीजों को, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा, हो सकता है पति-पत्नी में विवाद

करवा चौथ पर चंद्रमा को अर्घ देने के नियम (Karwa Chauth Arghya Rule)

Latest and Breaking News on NDTV

शास्त्रों के अनुसार, करवा चौथ की पूजा तब पूरी मानी जाती है जब चंद्रमा को सही तरीके से अर्घ्य दिया जाता है. शास्त्रों में बताया गया है कि चंद्रमा मन का कारक ग्रह है. ऐसे में करवा चौथ पर चंद्रमा को अर्घ्य देने से पहले विधि विधान से महिलाएं चांद की पूजा करती हैं और फिर चंद्रमा को अर्घ्य देकर छलनी से उसे देखकर फिर अपने पति की शक्ल को देखती हैं. इसके बाद पतिदेव अपने हाथ से करवे में रखा हुआ अपनी पत्नी को पिलाकर उनके व्रत को पूरा करवाते हैं.

दूध और पानी अर्घ्य देने का विशेष महत्व (Mixing milk and water in Arghya)

करवा चौथ पर दूध और पानी को मिक्स करके इसे चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है, कहते हैं चंद्रमा का संबंध दूध और चांदी से होता है. ऐसे में जब भी किसी राशि में चंद्रमा कमजोर होता है तो उन्हें दूध अर्पित करने की सलाह दी जाती है. लेकिन सादा दूध चंद्रमा को चढ़ाने से ये सीधा जाकर जमीन पर गिरता है, जो अशुभ होता है. ऐसे में करवा चौथ के दिन भी दूध में पानी मिलाकर अर्घ्य दिया जाता है तो इससे शुभ संकेत मिलते हैं. इतना ही नहीं अर्घ्य देने के लिए तांबे के लोटे का उपयोग ही करना चाहिए. तांबा धातु पूजा पाठ के लिहाज से बहुत शुभ मानी जाती है, आप इसका उपयोग चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए कर सकते हैं या फिर मिट्टी के करवा का उपयोग कर सकते हैं.

                                                                                                              (प्रस्तुति- रौशनी सिंह)

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)