Masik Durga Ashtami yog 2024 : हर माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी (Masik Durga Ashtami ) मनाई जाती है. इस दिन देवी मां की विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है. मान्यतानुसार दुर्गा अष्टमी के दिन देवी दुर्गा की आराधना (Durga Ashtami significance) से हर मनोकामना पूरी होती है. माता की कृपा से जीवन में आने वाले सभी प्रकार की परेशानियां दूर होती हैं. इस बार 14 जुलाई यानि आज रविवार को दुर्गाष्टमी का व्रत रखा जाएगा. इस बार जुलाई माह की अष्टमी तिथि बहुत खास होने वाली है क्योंकि 3 शुभ योग और 3 मुहूर्त बन रहे हैं. ऐसे में मां देवी की पूजा-अर्चना करने और व्रत रखना फलदायी होगा. तो चलिए जानते हैं दुर्गाष्टमी पर पड़ने वाले योग और मुहूर्त कितने से कितने बजे तक रहेंगे...
Guru Purnima 2024: गुरु को समर्पित गुरु पूर्णिमा कब मनाई जाएगी, जानें इसकी पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
दुर्गा अष्टमी कौन से योग बव रहे हैं?
आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्र की अष्टमी तिथि पर सिद्धि, रवि और शिववास योग बन रहे हैं. सिद्धि योग सुबह 6 बजकर 16 मिनट पर बन रहा है. वहीं, शिववास योग संध्या के समय 5 बजकर 25 मिनट से बनेगा जबकि रवि योग देर रात 10 बजकर 6 मिनट से शुरू होगा, जो अगले दिन सुबह 5 बजकर 33 मिनट तक रहेगा. ये सभी योग माता की आराधना के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. मान्यता है इन योगों में मां दुर्गा की पूजा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
दुर्गाष्टमी के मुहूर्त
आपको बता दें कि अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगा. वहीं, विजय मुहूर्त, दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से लेकर दोपहर के 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगा जबकि अमृत काल दोपहर के 2 बजकर 57 मिनट से लेकर शाम 4 बजकर 44 मिनट तक रहेगा.
अष्टमी की तिथि
आपको बता दें कि पंचांग के अनुसार, आषाढ़ शुक्ल की अष्टमी तिथि 13 जुलाई शनिवार को दोपहर 3 बजकर 5 मिनट पर शुरू हो गई है जो आज 14 जुलाई शाम 5 बजकर 52 मिनट पर समाप्त होगी.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन है इस तारीख को, राखी बांधने का सही समय जानिए पंडित से
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं