विज्ञापन

June Vrat Tyohar List 2026: विभुवन संकष्टी से लेकर निर्जला एकादशी तक, यहां देखें जून में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की लिस्ट

June Vrat Tyohar List 2026: जून 2026 के महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं. इसके अलावा कई ग्रह और नक्षत्र भी अपनी चाल बदलेंगे, जिससे यह महीना ज्योतिषीय दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. यहां देखें जून में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट-

June Vrat Tyohar List 2026: विभुवन संकष्टी से लेकर निर्जला एकादशी तक, यहां देखें जून में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की लिस्ट
June 2026 Hindu Festival Calendar: जून में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की लिस्ट

June Vrat Tyohar List 2026: जून 2026 का महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है. इस बार महीने की शुरुआत अधिकमास के साथ हो रही है, जिसे सनातन धर्म में पूजा-पाठ, जप, तप और भगवान की भक्ति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि अधिकमास में किए गए धार्मिक कार्यों का फल कई गुना बढ़ जाता है. इसके अलावा इस माह कई महत्वपूर्ण व्रत और पर्व भी पड़ेंगे, जिनका विशेष धार्मिक महत्व है. भगवान गणेश को समर्पित संकष्टी चतुर्थी से लेकर भगवान विष्णु की आराधना वाली एकादशी तिथियां और शिव भक्तों के लिए प्रदोष व्रत तक, जून का कैलेंडर श्रद्धा और आस्था से भरा रहेगा. इसके अलावा अमावस्या जैसे महत्वपूर्ण दिन भी इस महीने आएंगे, जिन पर पितरों के निमित्त पूजा और दान-पुण्य का विशेष महत्व बताया गया है.

धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ कई ग्रह और नक्षत्र भी अपनी चाल बदलेंगे, जिससे यह महीना ज्योतिषीय दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. ऐसे में आइए जानते हैं जून 2026 में किस तारीख को कौन से प्रमुख व्रत और त्योहार पड़ेंगे-

जून में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की लिस्ट-

तिथिव्रत और त्योहार
3 जून 2026विभुवन संकष्टी
7 जून 2026अधिक भानु सप्तमी
8 जून 2026अधिक कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
11 जून 2026परम एकादशी
12 जून 2026शुक्र प्रदोष व्रत और अधिक कृष्ण रामलक्ष्मण द्वादशी
13 जून 2026मासिक कार्तिगाई और मासिक शिवरात्रि
14 जून 2026रोहिणी व्रत और अधिक दर्श अमावस्या
15 जून 2026मिथुन संक्रांति, ज्येष्ठ अधिक अमावस्या और ज्येष्ठ अधिकमास समाप्त
16 जून 2026चंद्र दर्शन
18 जून 2026प्रद्युम्न चतुर्थी
19 जून 2026स्कन्द षष्ठी
20 जून 2026जमाई षष्ठी
21 जून 2026भानु सप्तमी और साल का सबसे बड़ा दिन
22 जून 2026धूमावती जयंती और मासिक दुर्गाष्टमी
23 जून 2026महेश नवमी
25 जून 2026निर्जला एकादशी और गायत्री जयंती
26 जून 2026राम-लक्ष्मण द्वादशी
27 जून 2026शनि प्रदोष व्रत और शनि त्रयोदशी
29 जून 2026वट पूर्णिमा व्रत, ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत और बटुक भैरवी जयंती
जून 2026 के ग्रह गोचर की लिस्ट
तिथिगोचर
2 जून 2026गुरु ग्रह का कर्क राशि में गोचर
8 जून 2026शुक्र ग्रह का कर्क राशि में गोचर
15 जून 2026सूर्य ग्रह का मिथुन राशि में गोचर
21 जून 2026मंगल ग्रह का वृषभ राशि में गोचर
22 जून 2026बुध ग्रह का कर्क राशि में गोचर
29 जून 2026बुध ग्रह वक्री

यह भी पढ़ें- महादेव ने अपने माथे पर क्यों धारण किया चंद्रमा? जानें शिव पूजा से चंद्र दोष दूर करने का महाउपा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com