June Vrat Tyohar List 2026: जून 2026 का महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है. इस बार महीने की शुरुआत अधिकमास के साथ हो रही है, जिसे सनातन धर्म में पूजा-पाठ, जप, तप और भगवान की भक्ति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि अधिकमास में किए गए धार्मिक कार्यों का फल कई गुना बढ़ जाता है. इसके अलावा इस माह कई महत्वपूर्ण व्रत और पर्व भी पड़ेंगे, जिनका विशेष धार्मिक महत्व है. भगवान गणेश को समर्पित संकष्टी चतुर्थी से लेकर भगवान विष्णु की आराधना वाली एकादशी तिथियां और शिव भक्तों के लिए प्रदोष व्रत तक, जून का कैलेंडर श्रद्धा और आस्था से भरा रहेगा. इसके अलावा अमावस्या जैसे महत्वपूर्ण दिन भी इस महीने आएंगे, जिन पर पितरों के निमित्त पूजा और दान-पुण्य का विशेष महत्व बताया गया है.
धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ कई ग्रह और नक्षत्र भी अपनी चाल बदलेंगे, जिससे यह महीना ज्योतिषीय दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. ऐसे में आइए जानते हैं जून 2026 में किस तारीख को कौन से प्रमुख व्रत और त्योहार पड़ेंगे-
जून में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की लिस्ट-
| तिथि | व्रत और त्योहार |
| 3 जून 2026 | विभुवन संकष्टी |
| 7 जून 2026 | अधिक भानु सप्तमी |
| 8 जून 2026 | अधिक कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी |
| 11 जून 2026 | परम एकादशी |
| 12 जून 2026 | शुक्र प्रदोष व्रत और अधिक कृष्ण रामलक्ष्मण द्वादशी |
| 13 जून 2026 | मासिक कार्तिगाई और मासिक शिवरात्रि |
| 14 जून 2026 | रोहिणी व्रत और अधिक दर्श अमावस्या |
| 15 जून 2026 | मिथुन संक्रांति, ज्येष्ठ अधिक अमावस्या और ज्येष्ठ अधिकमास समाप्त |
| 16 जून 2026 | चंद्र दर्शन |
| 18 जून 2026 | प्रद्युम्न चतुर्थी |
| 19 जून 2026 | स्कन्द षष्ठी |
| 20 जून 2026 | जमाई षष्ठी |
| 21 जून 2026 | भानु सप्तमी और साल का सबसे बड़ा दिन |
| 22 जून 2026 | धूमावती जयंती और मासिक दुर्गाष्टमी |
| 23 जून 2026 | महेश नवमी |
| 25 जून 2026 | निर्जला एकादशी और गायत्री जयंती |
| 26 जून 2026 | राम-लक्ष्मण द्वादशी |
| 27 जून 2026 | शनि प्रदोष व्रत और शनि त्रयोदशी |
| 29 जून 2026 | वट पूर्णिमा व्रत, ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत और बटुक भैरवी जयंती |
| तिथि | गोचर |
| 2 जून 2026 | गुरु ग्रह का कर्क राशि में गोचर |
| 8 जून 2026 | शुक्र ग्रह का कर्क राशि में गोचर |
| 15 जून 2026 | सूर्य ग्रह का मिथुन राशि में गोचर |
| 21 जून 2026 | मंगल ग्रह का वृषभ राशि में गोचर |
| 22 जून 2026 | बुध ग्रह का कर्क राशि में गोचर |
| 29 जून 2026 | बुध ग्रह वक्री |
यह भी पढ़ें- महादेव ने अपने माथे पर क्यों धारण किया चंद्रमा? जानें शिव पूजा से चंद्र दोष दूर करने का महाउपाय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं