विज्ञापन

Janmashtami Pooja 2026: कान्हा का जन्म कैसे करें? जानें जन्माष्टमी पर खीरे से नाल छेदन की ये पूरी विधि

Krishna Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर आधी रात कान्हा का जन्म खीरे से करने की परंपरा है. जानें लड्डू गोपाल के नाल छेदन, पंचामृत अभिषेक, श्रृंगार, भोग और पूजा की आसान विधि. इसके अलावा, सभी श्रद्धालु श्रद्धा से आरती, मंत्र जाप और श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें.

Janmashtami Pooja 2026: कान्हा का जन्म कैसे करें? जानें जन्माष्टमी पर खीरे से नाल छेदन की ये पूरी विधि
जन्माष्टमी पर आधी रात कान्हा का जन्म खीरे से करने की परंपरा है
ndtv

जन्माष्टमी पर आधी रात को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव मनाया जाता है. भक्त व्रत रखते हैं और रात में लड्डू गोपाल का जन्म कराकर उनका अभिषेक व श्रृंगार करते हैं. इस साल जन्माष्टमी 4 सितंबर को मनाई जाएगी. अगर आप भी घर पर कान्हा का जन्म करने की तैयारी कर रहे हैं, तो आचार्य मदन मोहन ने बताया कि जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय पूजा की यह विधि अपना सकते हैं.

खीरे से ऐसे करें कान्हा का जन्म

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि जन्माष्टमी के दिन डंठल वाले खीरे में लड्डू गोपाल को रखकर कपड़े से ढक दिया जाता है. मध्यरात्रि में भगवान के जन्म के समय सिक्के की मदद से खीरे को डंठल से अलग किया जाता है. इसे नाल छेदन की परंपरा माना जाता है. इसके बाद लड्डू गोपाल को खीरे से बाहर निकालें.

पंचामृत से करें अभिषेक

उन्होंने आगे बताया कि कान्हा के जन्म के बाद कच्चे दूध, गंगाजल, घी, शहद और दही से उनका अभिषेक करें. फिर साफ कपड़े से मूर्ति को पोंछकर नए वस्त्र पहनाएं और मुकुट, बांसुरी, कुंडल, मालाा व पायल से श्रृंगार करें.

यह भी पढ़ें: घर पर जन्माष्टमी की पूजा कैसे करें? श्री कृष्ण के इन 7 मंत्रों का करें जाप, पूरी हो सकती है हर इच्छा

माखन-मिश्री का लगाएं भोग

श्रृंगार के बाद कान्हा को पीले फूल और पीला चंदन अर्पित करें. धूप, अक्षत, इत्र और फल चढ़ाकर दीपक जलाएं. इसके बाद माखन-मिश्री या मेवे की खीर का भोग लगााएं. श्रद्धा से आरती, मंत्र जाप और श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें.

पूजा के बाद क्या करें खीरे का?

आचार्य ने बताया कि पूजा में इस्तेमाल किए गए खीरे को प्रसाद के रूप में बांटा जा सकता है. ऐसी मान्यता है कि संतान की कामना रखने वाले लोग जन्माष्टमी पर डंठल वाले खीरे का प्रसाद ग्रहण करते हैं. हालांकि यह धार्मिक मान्यताा है, इसका कोई चिकित्सकीय प्रमाण नहीं है.

यह भी पढ़ें: Love Rashifal 3 September 2026: मेष राशि वालों की लव लाइफ में आएगी मिठास, पार्टनर से दूरियां होंगी कम, जानें राशिफल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Janmashtami 2026, Janmashtami 2026 Date And Time, Janmashtami 2026 Kab Ki Hai, Janmashtami 2026 Decoration
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com