विज्ञापन

गंदे सोफे के कवर ऐसे करें साफ, घर में मौजूद इन चीजों से दूर होगी जिद्दी गंदगी

Ghar Per Ham Sofa Ko Kaise Saaf Karen: त्योहारों से पहले सोफे के कवर की सफाई जरूरी हो जाती है. महंगी क्लीनिंग सर्विस के बजाय घर पर माइल्ड शैंपू, पानी और स्पंज की मदद से कवर साफ किया जा सकता है. जानिए आसान तरीका, जिससे गंदगी हटेगी और सोफा साफ-सुथरा दिखेगा.

गंदे सोफे के कवर ऐसे करें साफ, घर में मौजूद इन चीजों से दूर होगी जिद्दी गंदगी
सोफे पर गंदे जिद्दी गंदगी को कैसे साफ करें
ndtv

त्योहारों का सीजन आते ही घर की साफ-सफाई शुरू हो जाती है. पर्दे, बेडशीट और कारपेट के साथ सोफे के कवर की सफाई भी जरूरी हो जाती है. लेकिन कई बार सोफे के कवर को धुलवाने या प्रोफेशनल क्लीनिंग कराने में अच्छे-खासे पैसे खर्च हो जाते हैं. अगर आप भी बिना ज्यादा खर्च के सोफे के कवर को साफ करना चाहते हैं तो घर पर ही एक आसान तरीका आजमा सकते हैं. इसके लिए आपको बहुत ज्यादा सामान की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.

सबसे पहले कवर से धूल-मिट्टी हटाएं

एक्सपर्ट के अनुसार, सफाई शुरू करने से पहले सोफे के कुशन और कवर को अलग कर लें. अब किसी सूखे कपड़े या वैक्यूम क्लीनर की मदद से कवर पर जमी धूल और मिट्टी अच्छी तरह हटा दें. इस स्टेप को छोड़ने पर गीली सफाई के दौरान धूल कपड़े पर चिपक सकती है और सफाई मुश्किल हो सकती है. अब एक लीटर पानी लें. पानी बहुत गर्म न हो. इसमें थोड़ा सा माइल्ड शैंपू मिलाएं. बच्चों के लिए इस्तेमाल होने वालाा माइल्ड शैंपू भी लिया जा सकता है. तेज केमिकल या हार्ड क्लीनर का इस्तेमाल करने से पहले कवर के कपड़े और निर्माता के निर्देश जरूर देख लें.

घर का ये सामान भी कर सकते हैं इस्तेमाल

  • बेकिंग सोडा
  • सफेद सिरका (White Vinegar)
  • लिक्विड डिटर्जेंट या शैंपू
  • गुनगुना पानी
  • साफ सूती कपड़ा या स्पंज

ये भी पढ़ें- टी-बैग्स का फिर इस्तेमाल कैसे करें? इन 5 कामों के लिए हैं बहुत फायदेमंद

स्पंज से हल्के हाथों से करें सफाई

उन्होंने बताया कि अब एक साफ स्पंज को इस घोल में डुबोकर अच्छी तरह निचोड़ लें. स्पंज में बहुत ज्यादा पानी नहीं होना चाहिए. इसके बाद इसे सोफे के कवर की सतह पर हल्के हाथों से चलाएं. जहां ज्यादा गंदगी हो, वहां जरूरत के मुताबिक थोड़ी ज्यादा सफााई की जा सकती है. कपड़े के रंग पर असर न पड़े, इसलिए पहले किसी छिपी हुई जगह पर पैच टेस्ट करनाा बेहतर रहेगा.

आखिर में साफ कपड़े से पोंछें

इसके अलावा, सफाई के बाद एक साफ कपड़ा पानी में भिगोकर अच्छी तरह निचोड़ लें और पूरे कवर को पोंछें. इससे शैंपू का झााग और बची हुई गंदगी निकल जाएगी. कपड़े को बार-बार साफ पानी में धोकर इस्तेमाल करें.

कवर को पूरी तरह सूखने दें

सफाई के बाद सोफे को तब तक इस्तेमाल न करें जब तक कवर पूरी तरह सूख न जाए. कमरे में हवा का वेंटिलेशन रखें और संभव हो तो कवर को प्राकृतिक हवा में अच्छी तरह सुखााएं. सोफे की सिलाई और कोनों में फंसी धूल को सूखे कपड़े या वैक्यूम क्लीनर से अलग से साफ किया जा सकताा है.

ये भी पढ़ें- एल्युमिनियम फॉयल कैसे बनाता है? इस्तेमाल की हुई फॉयल इन 3 कामों के लिए है बेस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sofa, Clean Pillow At Home
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com