दिनभर भागदौड़ में चेहरा पसीने,पॉल्यूशन से बेजान और थका हुआ सा दिखाई देने लगता है. साथ ही बदलता मौसम चेहरे को चिपचिपा बना देता है. खासतौर से मॉनसून के दौरान ऐसा होना आम बात हो जाती है. ऐसे में स्किन अपना नेचुरल मॉइस्चर खो देती है जिसकी वजह से स्किन ड्राइनेस, जलन और चिपचिपाहट जैसी प्रॉब्लम्स झेलनी पड़ती हैं. अगर आपको भी इन समस्याओं से छुटकारा चाहिए तो आप एक घरेलू नुस्खा अपना सकते हैं. आज हम आपको घर पर खीरे का फेस मिस्ट बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे स्किन में मॉइस्चर बना रहे और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आए.
फेस मिस्ट बनाने के लिए जरूरी सामग्री
इस फेस मिस्ट को बनाने के लिए अधिकतर चीजें आपको घर पर ही मिल जाएंगी. इसको बनाने के लिए आपको चाहिए एक खीरा, थोड़ा सा गुलाबजल, 3 से 4 बूंद टी-ट्री ऑयल (सिर्फ पिंपल्स के लिए). इसके अलावा आपको एक स्प्रे बोतल की जरूरत होगी.
कैसे बनाएं फेस मिस्ट?
- सबसे पहले आप एक खीरा लें और उसे अच्छे से धो लें इसके बाद उसे बिना छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
- फिर टुकड़ों को मिक्सी में डालकर अच्छे से पीसें और एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें.
- पेस्ट तैयार होने के बाद साफ कॉटन के कपड़े या बारीक छलनी का उपयोग करें.
- पेस्ट को दबाकर उसका रस अलग कटोरी में निकाल लें.
- इस रस में आधा कप गुलाब जल और एक चम्मच एलोवेरा जेल डालकर अच्छे से मिला लें.
- अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स हैं तो आप 3 से 4 बूंद टी-ट्री ऑयल भी मिला सकते हैं.
- अब पूरे मिक्सचर को एक स्प्रे बोतल में भर लें. आपका फेस मिस्ट बनकर तैयार है.
ऐसे करें इस्तेमाल
जब भी आपको अपने फेस पर ड्रायनेस और रुखापन दिखाई दे तो आप इस स्प्रे को इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप सबसे पहले बोतल को अच्छे से शेक करें और फिर अपने फेस पर स्प्रे कर लें. इससे आपकी स्किन की टैनिंग कम होगी, त्वचा में नमी बनी रहेगी और नियमित इस्तेमाल से चेहरा ग्लो करेगा. साथ ही आपके फेस पर फ्रेशनेस भी बनी रहेगी.
यह भी पढ़ें: मोरपंख, बांसुरी और मटकी... जन्माष्टमी पर हाथों पर बनवाएं राधा-कृष्ण के ये खास मेहंदी डिजाइन
यह भी पढ़ें: DIY Skin Care: चेहरे की ड्राईनेस से परेशान हैं? घर पर तैयार करें आसान मॉइस्चराइजिंग पैक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं