विज्ञापन

Jagannath Rath Yatra 2026: जगन्नाथ रथयात्रा के पांचवें दिन मनाई जाती है हेरा पंचमी, जानें तिथि और इस परंपरा से जुड़ी कहानी

हेरा पंचमी आषाढ़ शुक्ल पंचमी को पड़ने वाला यह त्योहार पुरी रथ यात्रा के पांचवां दिन होता है, जिसमें माता लक्ष्मी गुंडिचा मंदिर जाकर भगवान जगन्नाथ से नाराज होने की लीला करती हैं.

Jagannath Rath Yatra 2026: जगन्नाथ रथयात्रा के पांचवें दिन मनाई जाती है हेरा पंचमी, जानें तिथि और इस परंपरा से जुड़ी कहानी
हेरा पंचमी कब है
file photo

विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा ओडिशा के पुरी में 16 जुलाई से शुरू हो चुकी है. इस भव्य रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के लिए तीन विशाल रथ खींचे जाते हैं. आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को हेरा पंचमी मनाई जाती है. रथयात्रा के पांचवें दिन पड़ने वाले इस अनूठे उत्सव में देवी लक्ष्मी गुंडिचा मंदिर जाती हैं और भगवान जगन्नाथ से नाराजगी जताती हैं.

हेरा पंचमी तिथि

हेरा पंचमी आषाढ़ शुक्ल पंचमी को पड़ने वाला यह त्योहार पुरी रथ यात्रा के पांचवां दिन होता है, जिसमें माता लक्ष्मी गुंडिचा मंदिर जाकर भगवान जगन्नाथ से नाराज होने की लीला करती हैं. जगन्नाथ मंदिर, पुरी की ऑफिशियल वेबसाइट पर हेरा पंचमी की तारीख 20 जुलाई 2026 लिखी है.

हेरा पंचमी की पौराणिक कहानी और परंपरा

पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर अपनी मौसी के घर गुंडिचा मंदिर जाते हैं, तो पीछे माता लक्ष्मी अकेली रह जाती हैं. पांचवें दिन देवी लक्ष्मी एक भव्य पालकी में सवार होकर गुंडिचा मंदिर पहुंचती हैं और भगवान जगन्नाथ से अपनी शिकायत दर्ज कराती हैं. भगवान उन्हें जल्द वापस आने का आश्वासन देते हैं, लेकिन माता लक्ष्मी का गुस्सा शांत नहीं होता. नाराजगी में माता लक्ष्मी भगवान जगन्नाथ के रथ यानी नंदीघोष के आगे का एक हिस्सा तोड़ देती हैं. इसके बाद भगवान उन्हें मनाते हैं और वे वापस अपने मुख्य मंदिर लौट जाती हैं. हेरा पंचमी की इस पूरी लीला को 'हेरा गोहा लीला' भी कहा जाता है.

अहमदाबाद का श्री जगन्नाथ मंदिर

गुजरात के अहमदाबाद स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर की रथ यात्रा पूरे देश में प्रसिद्ध है. हर साल यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं. यात्रा की शुरुआत विशेष पूजा और मंगला आरती से होती है. इसके बाद भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथ नगर भ्रमण के लिए निकलते हैं. भक्त पूरे रास्ते जयकारों और भजन-कीर्तन के साथ भगवान का स्वागत करते हैं. अहमदाबाद में आज भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा पूरे धार्मिक उत्साह, भक्ति और परंपरा के साथ प्रारंभ हुई. इस भव्य यात्रा को देखने और भगवान के दर्शन करने के लिए तड़के सुबह से ही हजारों श्रद्धालु मंदिर परिसर और यात्रा मार्ग पर एकत्र हो गए. गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेता-मंत्री भी भगवान के दर्शन करने पहुंचे.

यह भी पढ़ें:- Jagannath Rath Yatra 2026: पुरी ही नहीं, देश के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों में भी निकलती है भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा, देखें Photos

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jagannath Rath Yatra, Jagannath Yatra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com