How To Watch Lunar Eclipse 2023: आज वैशाख माह की पूर्णिमा के दिन सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) के बाद साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) लगने जा रहा है. ज्योतिष शास्त्रों (Astrology) के मुताबिक ग्रहण लगने पर सूतक काल माना जाता है सूतक काल (Sutak Kaal) के दौरान किसी भी तरह का शुभ काम नहीं किया जाता. इस साल चंद्रग्रहण भारत के कुछ शहरों में नजर आएगा. पृथ्वी का छाया केंद्र बाहरी छाया पेनम्ब्रा (Penebra) की तुलना में काफी काला होगा इसलिए इस ग्रहण को नग्न आंखों से देखना नुकसानदायक हो सकता है. चंद्रग्रहण 2023 को देखने के लिए आप टेलिस्कोप (Telescope) या फिर दूरबीन का उपयोग कर सकते हैं. आपको बता दें कि पेनुमब्रल, चंद्र ग्रहण की एक सूक्ष्म घटना है और अगर आप इसको बहुत ही बारीकी से ध्यान दे रहे हैं तो आपको चंद्रमा के स्वरूप में कोई बदलाव नजर नहीं आएगा. तो अगर आप भी चंद्र ग्रहण लाइव (Lunar Eclipse Live) देखना चाहते हैं तो आपको बताते हैं इसे लाइव देखने के आसान टिप्स.

देखने के लिए एक अच्छी जगह चुनें
अगर आप अच्छी तरह से लाइव चंद्र ग्रहण देखना चाहते हैं तो सबसे पहले आसमान को देखने के लिए एक अच्छी जगह खोजना जरूरी है. ऐसी जगह ढूंढे जो शहर की रोशनी और पॉल्यूशन से दूर हो और जहां आसमान साफ नज़र आए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
टाइमिंग का रखें ध्यान
अपने शहर में छाया चंद्र ग्रहण के टाइम को चेक जरूर करें. आप यह जानकारी अलग-अलग एस्ट्रोलॉजिकल साइंस वेबसाइट या एप पर चेक कर सकते हैं आपको यह मालूम होना बहुत जरूरी है कि ग्रहण कब शुरू होगा, कब पीक पर होगा और कब समाप्त होगा. उसके अनुसार आप प्लानिंग बना सकते हैं.
टेलिस्कोप या दूरबीन ला कर रखें
जैसा हमने बताया पेनुमब्रल चंद्रग्रहण को नग्न आंखों से देखना बिलकुल आसान नहीं होता है. इसे देखने के लिए आपको दूरबीन की जरूरत पड़ती है. तो अगर आप चंद्रग्रहण लाइव देखना चाहते हैं तो टेलिस्कोप और दूरबीन का इंतजाम करके रखें. टेलिस्कोप आपको चंद्र की सतह और ग्रहण के दौरान कलर और चमक के मामूली बदलाव को करीब से देखने में मदद कर सकती है.
कैमरे का इस्तेमाल
आप कैमरे का इस्तेमाल करके उपछाया चंद्रग्रहण को तस्वीरों में कैद कर सकते हैं. टेलिफोटो लेंस वाला DSLR कैमरा ग्रहण के दौरान चंद्र सतह के वैरायटी ऑफ शॉर्ट्स को कैप्चर करने में आपकी मदद कर सकता है.
धैर्य है जरूरी
चंद्र ग्रहण कई घंटों तक रह सकता है इसलिए धैर्य रखना बहुत जरूरी है ताकि आप इसका आनंद ले सकें. चंद्र ग्रहण के दौरान होने वाले सूक्ष्म परिवर्तन को देखने के लिए रात के दौरान आप अलग-अलग समय पर ग्रहण देखने आ सकते हैं.
अपनी आंखों की सुरक्षा जरूर करें
सूर्य ग्रहण हो या फिर चंद्रग्रहण आंखों की सुरक्षा बहुत जरूरी है क्योंकि आप सीधे सूर्य की ओर नहीं देख सकते. अगर आप अपनी नग्न आंखों से ग्रहण देखने की कोशिश करेंगे तो यह आखों को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए हमेशा आंखों की सुरक्षा का ख्याल रखें और ग्रहण चश्मा या सौर फिल्टर का इस्तेमाल करें.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Haridwar में Buddha Purnima के मौके पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकीNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं