विज्ञापन

Chandra Grahan 2026: होली पर लगेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण, इस समय आसमान में देखना चाहिए या नहीं, ज्योतिषाचार्य से जानें शुभ-अशुभ प्रभाव

Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण के समय आसमान देखना चाहिए या नहीं. आइए ज्योतिषाचार्य डॉक्यर गौरव कुमार दीक्षित से जानते हैं इसका जवाब, साथ ही जानेंगे चंद्र ग्रहण देखने से व्यक्ति के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है.

Chandra Grahan 2026: होली पर लगेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण, इस समय आसमान में देखना चाहिए या नहीं, ज्योतिषाचार्य से जानें शुभ-अशुभ प्रभाव
चंद्र ग्रहण के समय आसमान में देखना चाहिए या नहीं?

Chandra Grahan 2026: कल यानी 3 मार्च 2026 को होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत में भी दिखाई देगा. इसे लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं. इन्हीं में से एक सवाल यह भी है कि ग्रहण के समय आसमान देखना चाहिए या नहीं. आइए ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित से जानते हैं इसका जवाब, साथ ही जानेंगे चंद्र ग्रहण देखने से व्यक्ति के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है. 

यह भी पढ़ें- Holika Dahan 2026 LIVE: आज कितने बजे होगा होलिका दहन? जानें पूजा विधि, मंत्र, शुभ मुहूर्त से लेकर संपूर्ण जानकारी

होली पर लगेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें और क्या न करें

NDTV संग हुई खास बातचीत के दौरान ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित ने बताया, यह चंद्र ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा. भारतीय समय के अनुसार ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा और शाम करीब 6 बजे यह पूर्ण रूप से दिखाई देगा. 

सूतक काल कब से शुरू होगा?

चंद्र ग्रहण का सूतक काल लगभग 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है. इस हिसाब से 3 मार्च को सुबह 6 बजकर 20 मिनट से सूतक काल प्रारंभ हो जाएगा. सूतक काल के दौरान शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं. मंदिरों के पट भी बंद कर दिए जाते हैं और मूर्ति पूजा रोक दी जाती है.

चंद्र ग्रहण के समय आसमान में देखना चाहिए या नहीं?

ज्योतिषाचार्य बताते हैं, यह चंद्र ग्रहण सिंह राशि में लगेगा. सिंह राशि और पूर्वांफाल्गुनी नक्षत्र में लगने वाले ग्रहण का अलग-अलग राशियों पर अलग अलग असर होगा. इसके चलते-

कर्क, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों को यह ग्रहण नहीं देखना चाहिए. इसके अलावा जिन लोगों की जन्म कुंडली में चंद्रमा कमजोर, पाप ग्रहों से पीड़ित या नीच राशि में स्थित है, उन्हें भी ग्रहण देखने से बचना चाहिए. ग्रहण देखने से इन राशि के जातकों को आर्थिक नुकसान और बीमारियों के अलावा मानसिक अवसाद का सामना करना पड़ सकता है. गर्भवती महिलाओं को भी ग्रहण के दौरान बाहर निकलने या आसमान देखने से बचने की सलाह दी जाती है. उन्हें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए और घर के अंदर ही रहना चाहिए.

किन राशियों के लिए शुभ रहेगा ग्रहण?

वृषभ, मिथुन और तुला राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण सकारात्मक माना जा रहा है. इन लोगों के जीवन में बड़े बदलाव आ सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं. पैसा, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं.

अन्य राशियों के लिए यह ग्रहण सामान्य फल देने वाला रहेगा. उन्हें बहुत अधिक चिंता करने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी जरूर रखनी चाहिए.

ग्रहण के समय क्या करें?

ग्रहण के दौरान मंत्र जाप, ध्यान और भगवान का स्मरण करना अच्छा माना जाता है. ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करना और घर की सफाई करना भी शुभ माना जाता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com