विज्ञापन

Holika Dahan 2026: होलिका दहन से जुड़े अचूक उपाय, जिसे करते ही दूर होंगे कष्ट और पूरी होंगी कामनाएं

Holika Dahan 2026: सनातन परंपरा में फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर मनाया जाने वाला रंगोत्सव या फिर कहें होली सिर्फ खुशी और उमंग का पर्व भर नहीं है, बल्कि इस पर्व पर की जाने वाली तमाम तरह की पूजा और उपाय आपके जीवन के कष्ट को दूर और कामनाओं को पूरा कर सकते हैं. होलिका दहन के उपायों को जानने के लिए पढ़ें ये लेख. 

Holika Dahan 2026: होलिका दहन से जुड़े अचूक उपाय, जिसे करते ही दूर होंगे कष्ट और पूरी होंगी कामनाएं
Holi Ke Upay: होलिका पूजा के अचूक उपाय
NDTV

Holika Dahan ki puja ke upay: सनातन परंपरा में फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर रंगों का पावन पर्व मनाने से पहले होलिका दहन और उसका पूजन करने की परंपरा चली आ रही है. हिंदू मान्यता के अनुसार होलिका दहन की रात की जाने वाली पूजा जीवन से जुड़े सभी दुख, दुर्भाग्य और निगेटिविटी को दूर करके सुख-सौभाग्य और सकारात्मकता लाती है. होलिका दहन के समय आखिर किस पूजा या फिर कहें उपाय को करने से आपकी आर्थिक एवं मानसिक दिक्कतें दूर हों सकती है और कौन सा उपाय जीवन की सभी बाधाओं को दूर करते हुए शत्रुओं पर विजय दिला सकता है, आइए इसे विस्तार से जानते हैं. 

1. शत्रु बाधा दूर करने का उपाय 

यदि आपको हर समय जाने-अनजाने शत्रु या विरोधी का भय बना रहता है तो होलिका दहन की रात को एक कागज में पीली सरसों और सेंधा नमक लपेट कर उसे अपने सिर पर से घड़ी की उल्टी दिशा में यानि एंटी क्लॉकवाइस सात बार घुमाएं और फिर उस कागज की पोटली को जलती हुई होलिका में डालकर शत्रुओं पर विजय पाने की कामना करें. मान्यता है कि होलिका दहन का यह उपाय न सिर्फ शत्रु बल्कि जीवन से जुड़े सभी प्रकार के भय को दूर करता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

2. पैसों की किल्लत को दूर करने का उपाय 

यदि आपके पास पैसा नहीं टिक रहा है और आप इन दिनों आर्थि​क दिक्कत के चलते परेशान चल रहे हैं तो आपको इस साल होलिका की पूजा करते समय नारियल का उपाय अवश्य करना चा​हिए. धन की समस्या को दूर करने के लिए आज एक सूखे नारियल में चीनी का बूरा भरें और उसे जलती हुई होलिका में डालकर सात बार परिक्रमा करें. इसके बाद अगले दिन होलिका की राख को लाल कपडे में बांध कर अपने कैश रखने वाले स्थान पर रखें. होलिका के इस उपाय से धन में बढ़ोत्तरी होगी. 

3. करियर-कारोबार से जुड़ा उपाय 

यदि आपको लगता है कि करियर या फिर कारोबार, आपके काम बनते-बनते रह जाते हैं तो आपको इन दोनों ही क्षेत्र में मनचाही सफलता और प्रगति की कामना को पूरा करने के लिए होलिका दहन की राख को अपने घर के मंदिर या फिर किसी पवित्र स्थान पर लाकर रख दें और जिस दिन अपने करियर या कारोबार से जुड़े विशेष कार्य के लिए निकलें तो इसकी राख का तिलक लगाकर निकलें. होलिका की पवित्र राख आपके जीवन की निगेटिविटी को दूर करते हुए सुख-सौभाग्य और मनचाही सफलता दिलाएगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

4. नवग्रहों का आशीर्वाद पाने का उपाय

यदि आप चाहते हैं कि आपकी कुंडली में सभी ग्रहों का बेहतर तालमेल बना रहे या फिर किसी ग्रह विशेष से जुड़े दोष को दूर करके आप उसका आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो आज रात्रि नवग्रहों का ध्यान करते हुए उनसे जुड़ी लकड़ी जलती हुई होलिका में अर्पित करें. मान्यता है कि होलिका पूजा से जुड़े इस उपाय से नवग्रहों से जुड़े दोष दूर होते हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com