विज्ञापन

Hindu Nav Varsh 2026: इस बार 12 नहीं 13 महीनों का होगा हिंदू नववर्ष! जानिए किन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी?

Hindu Nav Varsh 2026: हिंदू नववर्ष 2026 यानी विक्रम संवत 2083 कब शुरू होगा, क्यों इस साल 13 महीने होंगे और गुरु-मंगल के प्रभाव से देश-दुनिया व राशियों पर क्या असर पड़ेगा, जानिए आसान भाषा में.

Hindu Nav Varsh 2026: इस बार 12 नहीं 13 महीनों का होगा हिंदू नववर्ष! जानिए किन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी?
12 नहीं 13 महीने! हिंदू नववर्ष 2083 क्यों है खास, जानिए 4 राशियों की किस्मत

Hindu Nav Varsh 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार नया साल यानी विक्रम संवत 2083, 19 मार्च 2026 (गुरुवार) से शुरू होगा. यह दिन चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि होती है, जिसे नव संवत्सर के रूप में मनाया जाता है. देश के अलग-अलग हिस्सों में इस दिन को अलग नामों से जाना जाता है, उत्तर भारत में इसे नववर्ष, दक्षिण भारत में उगादी और महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा के रूप में मनाया जाता है. इस दिन लोग अपने घरों को सजाते हैं और विधि-विधान से पूजा करते हैं.

क्यों खास है यह साल: 13 महीनों का होगा संवत्सर

आमतौर पर हिंदू नववर्ष 12 महीनों का होता है, लेकिन इस बार एक विशेष खगोलीय कारण से साल में अधिकमास जुड़ रहा है.
- साल 2083 में ज्येष्ठ माह दो बार आएगा
- इस वजह से पूरे साल में 13 महीने होंगे
- अधिकमास की अवधि 17 मई से 15 जून 2026 तक रहेगी

यह समय धार्मिक दृष्टि से विशेष माना जाता है और पूजा-पाठ, दान-पुण्य के लिए शुभ माना जाता है.

देश-दुनिया पर क्या रहेगा प्रभाव

इस वर्ष के ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति भी काफी खास मानी जा रही है.

राजा गुरु (बृहस्पति) क्या फल देंगे?
- समृद्धि, अच्छी वर्षा और कृषि में वृद्धि के संकेत
- समाज में धार्मिक कार्यों और सकारात्मकता बढ़ेगी

मंत्री मंगल का कैसा पड़ेगा प्रभाव?
- कुछ जगहों पर कम बारिश
- महंगाई और तनाव की स्थिति बढ़ सकती है
- अग्नि और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ने की संभावना
    
सेनाधिपति चंद्र का कैसा पड़ता है प्रभाव?
- शासन व्यवस्था बेहतर रहने के संकेत
- लोगों का जीवन स्तर सुधरेगा
- दुग्ध उत्पादन में वृद्धि होगी

इन 4 राशियों के लिए रहेगा गोल्डन ईयर

1- मिथुन (Gemini)
इस राशि के लोगों के लिए यह साल नई शुरुआत लेकर आएगा. रुके हुए काम पूरे होंगे और करियर में उन्नति के मौके मिलेंगे.

2- तुला (Libra)
आपकी पहचान और सम्मान में बढ़ोतरी होगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं.

3- धनु (Sagittarius)
गुरु के प्रभाव से यह साल आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है.

4- मकर (Capricorn)
इस साल संपत्ति और निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं. घर, जमीन या वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के आगमन-प्रस्थान के संकेत का क्या है धार्मिक महत्व? जानिए शुभ-अशुभ संकेत

Chaitra Amavasya 2026: दो दिन की अमावस्या! 18 मार्च को करें पितृ तर्पण, 19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com