विज्ञापन

Palmistry: हथेली में ये रेखा बनाती है रुकावट का संकेत, भाग्य रेखा को काटे राहु रेखा तो जानें क्या होता है असर

Rahu Rekha in Hand: हस्तरेखा शास्त्र में राहु रेखा को अचानक आने वाली रुकावटों और तनाव से जोड़ा जाता है. जानें इसके अशुभ प्रभाव के संकेत, आर्थिक परेशानियों की मान्यता और ज्योतिषाचार्य के बताए उपाय.

Palmistry: हथेली में ये रेखा बनाती है रुकावट का संकेत, भाग्य रेखा को काटे राहु रेखा तो जानें क्या होता है असर
राहु रेखा के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए भगवान शिव की करें पूजा
ndtv

हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं और पर्वतों को जीवन से जुड़े कई संकेतों से जोड़कर देखा जाता है. इनमें राहु रेखा भी शामिल है. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि अगर राहु रेखा महत्वपूर्ण रेखाओं को काटती हुई आगे बढ़े तो इसे जीवन में अचानक आने वाली रुकावट, तनाव और आर्थिक परेशानी का संकेत माना जाता है.

राहु रेखा के अशुभ प्रभाव को कैसे करें कम

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, राहु रेखा के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए भगवान शिव की पूजा करना शुभ माना जाता है. सोमवार को शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाएं. सावन में रोज जलाभिषेक भी कर सकते हैं. इसके साथ 108 बार 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करने की सलाह दी जाती है.

यह भी पढ़ें: घर की नींव में नाग-नागिन का जोड़ा क्यों रखा जाता है? जानिए इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

जरूरतमंदों और बेजुबान जीवों की करें सेवा

पंडित कौशल पांडेय बताते हैं कि राहु से जुड़ी परेशानियों को कम करने के लिए जरूरतमंद लोगों और बेजुबान जीवों को भोजन कराना शुभ माना जाता है. पक्षियों को दाना डालना और शनिवार को कौआ व काले कुत्ते को भोजन कराना भी ज्योतिषीय उपायों में बताया गया है.

भाग्य रेखा को काटे राहु रेखा तो क्या करें

ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि अगर राहु रेखा भाग्य रेखा या मस्तिष्क रेखा को काटती है तो आर्थिक परेशानियां और काम में रुकावट आ सकती है. ऐसे में सूखे नारियल को सिर के ऊपर से सात बार घुमाकर नदी में प्रवाहित करने का उपाय बताया गया है. ऐसी मान्यता है कि इससे नकारात्मकता कम होती है और मन को शांति मिलती है.

यह भी पढ़ें: द्वापर युग से जुड़ा है नैनिताल के भीमेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास, पांडवों ने अज्ञातवास में की थी शिवलिंग की स्थापना, जानिए पौराणिक महत्व

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahu Rekha, Palmistry, Palmistry For Women
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com