Hariyali Teej 2023: श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया के दिन हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता है. ये दिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है. कहते हैं हरियाली तीज (Hariyali Teej) का व्रत करने से ही माता पार्वती को भगवान शिव (Lord Shiva) वर स्वरूप में मिलने का वरदान मिला था, इतना ही नहीं अगर सुहागिन महिलाएं इस व्रत को करती हैं तो उनके पति की दीर्घायु होती है और तरक्की होती है. वहीं, अगर अविवाहित लड़कियां (Unmarried Girls) इस व्रत को करती हैं तो उन्हें भोलेनाथ के समान ही दूल्हा मिलता है.
Zero shadow day 2023 : आज परछाई छोड़ देगी आपका साथ, घटेगी बड़ी खगोलीय घटना
हरियाली तीज मुहूर्त और संयोग | Hariyali Teej Sanyog 2023

जैसा कि आप जानते हैं की हरियाली तीज का त्योहार इस बार 19 अगस्त, शनिवार के दिन मनाया जाएगा. इस दिन सिद्ध नाम का विशेष योग भी बन रहा है, जिसके स्वामी कार्तिकेय हैं. वहीं इस तिथि की स्वामी मां गौरी हैं. ऐसे में इस दिन मां गौरी और कार्तिकेय की पूजा भी आप जरूर करें. ग्रह स्थिति की बात की जाए तो हरियाली तीज के दिन स्वराशि में सूर्य के साथ बुद्ध होने से बुधादित्य योग बन रहा है. वहीं, कन्या राशि में चंद्रमा और मंगल होने से महालक्ष्मी योग भी रहेगा. इसके चलते हरियाली तीज पर पूजा करने के शुभ फल आपको मिलेंगे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
हरियाली तीज की पूजा और व्रत

अब बात आती है कि हरियाली तीज की पूजा और व्रत कैसे किया जाए, तो इस दिन सुबह जल्दी उठकर सबसे पहले स्नान करें, भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करें, व्रत का संकल्प लें.हरियाली तीज के दिन सूर्यास्त से पहले एक बार फिर स्नान करें, श्रृंगार करें हरे रंग की चूड़ियां पहनें, वस्त्र पहनें और भगवान शिव- माता पार्वती की पूजा अर्चना करने के साथ ही शिवलिंग को पंचामृत से अभिषेक करें. शिवलिंग पर बेलपत्र, भांग, धतूरा, सफेद फूल और फल अर्पित करें और इस दौरान ओम उमा महेश्वराय नमः मंत्र का जाप जरूर करें.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं